फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिंग से पहले यह काम करते थे ये 10 बॉलीवुड सिलेब्स, एक तो मैकडॉनल्ड्स में लगाती थी झाड़ू-पोछा

Mon, 28 May 2018 08:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
shahrukh khan
बॉलीवुड में आने से पहले कई स्टार्स ऐसे रहे हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया से हटकर पहले किसी और काम में हाथ आजमाया है। लेकिन मनचाही तरक्की ना मिलने की वजह से इन बॉलीवुड स्टार्स ने फिल्मों में आने के लिए सिर से पांव तक का जोर लगा दिया। बात करेंगे फिल्मों में आने से पहले इन 10 सिलेब्स की नौकरी की...
विज्ञापन

रणवीर सिंह

2 of 11
Ranveer Singh
बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे रणवीर सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड में सफलता की सीढ़ी सिर्फ अपने पैरों से ही चढ़ी हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्मों में आने से पहले रणवीर सिंह एक एडवर्टाइजिंग कंपनी में बतौर कॉपी राइटर काम करते थे। 
विज्ञापन

सोनम कपूर

3 of 11
sonam kapoor at cannes
हाल ही में शादीशुदा हुईं एक्ट्रेस सोनम कपूर का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं है। बता दें कि फिल्मों में आने से पहले सोनम एक वेट्रेस हुआ करती थीं। 

अक्षय कुमार

4 of 11
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि कि अक्षय कुमार के जीवन संघर्ष के बारे में तो सभी जानते ही हैं। फिर भी आपको बता दें कि बॉलीवुड में हाथ आजमाने से पहले वह वेटर और शेफ का काम किया करते थे। 
विज्ञापन

स्मृति ईरानी

5 of 11
smriti irani
अभिनेत्री से राजनीति में कमाल कर रहीं स्मृति ईरानी ने तरक्की पाने के लिए खुद को और अपने जज्बे को समय-समय पर बदला। बता दें कि एक एक्ट्रेस और राजनीति में जाने से पहले वह एक मैकडॉनल्ड्स कंपनी में झाड़ू-पौछा करने का काम करती थीं। 
विज्ञापन

शाहरुख खान

6 of 11
shahrukh
शाहरुख खान की कहानी से तो हर कोई रूबरू है। दिल्ली से अपनी कामयाबी का सफर शुरू करने वाले एक्टर किंग खान फिल्मों में आने से पहले दिल्ली में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट में अटेंडेंट का काम किया करते थे। 
विज्ञापन

रणदीप हुड्डा

7 of 11
Randeep Hooda
रणदीप हुड्डा ने भी अपनी जिंदगी में कोई कम दुख नहीं झेले हैं। बता दें कि वह एक एक्टर बनने से पहले वेटर, टैक्सी ड्राइवर और कार की धुलाई का काम किया करते थे। 
 

आर माधवन

8 of 11
r madhavan
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार आर माधवन एक्टिंग करियर में कदम रखने से पहले पब्लिक स्पीकिंग और पर्सनैलिटी डवलेपमेंट स्किल्स के कोर्स करवाया करते थे।  

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

9 of 11
Nawazuddin
नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा है। इनकी लाइफ में इतने दुख के पहाड़ खड़े हुए थे कि इन्होंने अपने हौसलों से उन्हें चूर-चूर कर कामयाबी हासिल की। दिल्ली में आने से पहले वह केमिस्ट की दुकान में काम करते थे। इसके बाद उन्होंने चौकीदार की भी नौकरी की। फिर उनकी एक्टिंग करने में दिलचस्पी बढ़ी और उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया। 

अरशद वारसी

10 of 11
Arshad Warsi
बॉलीवुड के सर्किट और कमाल की कॉमेडी करने वाले एक्टर अरशद वारसी पहले एक सेल्समैन थे जो घर-घर जाकर घरेलू सामानों का प्रचार किया करते थेे। 
विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा

11 of 11
sonakshi sinha
फिल्म दबंग से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्मों में आने से पहले कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं। उन्होंने साल 2005 में आई फिल्म मेरा दिल लेके देखो में कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें