फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में बैकस्टेज डांसर थे ये 10 बॉलीवुड स्टार्स, फिल्म 'तेरे नाम' में थी रेस-3 की यह एक्ट्रेस

Wed, 23 May 2018 07:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
bollywood
बॉलीवुड में पहुंचना कोई आसान काम नहीं है। फिल्मों में लीड रोल पाने के लिए एक एक्टर बहुत ही छोटे स्तर से अपने करियर की शुरुआत करता है। ऐसे में उसको स्पॉट ब्वॉय, लाइट मैन यहां तक कि बैक ग्राउंड में भी डांस करना पड़ता है। ऐसे ही बॉलीवुड के ये 10 सुपरस्टार जो फिल्मी परदे के बैकग्राउंड से उठकर सामने आए हैं...आइए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

अरशद वारसी

2 of 11
arshad warsi
फिल्म मुन्नाभाई एमीबीबीएस और लगे रहो मुन्नाभाई से अपनी इमेज बनाने वाले एक्टर अरशद वारसी का बॉलीवुड में आने का सफर कुछ आसान नहीं रहा है। उन्होंने जितेन्द की सुपरहिट फिल्म “आग से खेलेंगे” के एक गाने में बतौर बैकग्राउंड डांसर के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

शाहिद कपूर

3 of 11
shahid kapoor
बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय शाहिद कपूर भले ही एक्टर पंकज कपूर के बेटे हैं लेकिन फिल्मों में एक्टर बनने की सफलता उन्होंने खुद हासिल की है। बता दें कि वह अपने शुरुआती दौर में ऐश्वर्या की सुपरहिट फिल्म ताल के एक गाने “कही आग लगे लग जाए ” में बतौर बैकग्राउंड डांसर नजर आए थे।

डेजी शाह

4 of 11
diasy shah
सलमान खान बॉलीवुड के गॉडफादर हैं। उन्होंने कई लोगों को स्टार्स बनाया है। इसमें नया नाम है एक्ट्रेस डेजी शाह का। बता दें कि डेजी शाह फिल्म तेरे नाम के एक गाने में सलमान के साथ बैकस्टेज डांसर रही है। एक्ट्रेस डेजी शाह बॉलीवुड में मशहूर कोरियोग्राफर हैं और फिल्म रेस 3 में भी नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन

रेमो डिसुजा

5 of 11
remo
इंडिया के माइकल जैक्सन रेमो डिसुजा आज किसी पहचान मोहताज नहीं हैं। वह कभी शाहरुख की फिल्म परदेस के सुपरहिट सॉन्ग मेरी महबूबा में बैकग्राउंड में डांस कर रहे थे। लेकिन आज वह बॉलीवुड के नये डायरेक्टर हैं और फिल्म रेस 3 को उन्होंने ही डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत

6 of 11
sushant singh rajpur
टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से लोगों के दिलों में पहचान बनाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी एक बैक ग्राउंड डांसर रहे हैं। उन्होंने फिल्म धूम 2 में बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन के पीछे डांस किया था। 
विज्ञापन

सरोज खान

7 of 11
saroj khan
बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर सरोज खान का भी फिल्मी सफर बैकस्टेज से ही शुरू हुआ है। दरअसल, फिल्म हावड़ा ब्रिज के गाने ‘आइए मेहरबां’ में सरोज खान बैकग्राउंड डांसर थी।

दीया मिर्जा

8 of 11
dia mirza
बॉलीवुड में दूसरी ऐश्वर्या राय कही जाने वाली एक्ट्रेस दीया मिर्जा का बॉलीवुड करियर बेहद छोटा रहा। लेकिन फिल्मों में आने का उनका संघर्ष बहुत ही बड़ा रहा है। दीया साउथ की फिल्म “इन सवासा कात्रे” में एक गाने में बतौर बैकग्राउंड डांसर थीं। 

फराह खान

9 of 11
Farah Khan
ज्यादातर फ्लॉप फिल्में देने वाली कोरियोग्राफर फराह खान आज एक डायरेक्टर भी हैं।फराह खान “हम है नौजवान” गाने में बतौर बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम कर चुकी हैं।

साजिद खान

10 of 11
sajid khan
फराह के भाई साजिद खान का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा। उन्होंने भी एक्टर्स के पीछे नाच-नाचकर बॉलीवुड में बड़ा मुकाम पाया। सजिद ने अरशद वारसी के साथ जितेन्द के एक गाने “हेल्प मी” में बतौर बैकग्राउंड डांसर से करियर की शुरुआत की।
विज्ञापन

काजल अग्रवाल

11 of 11
kajal aggarwal
फिल्म सिंघम से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इससे पहले फिल्म क्यूं हो गया ना में बतौर बैकग्राउंड डांसर नजर आई थीं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें