फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL से ये है इन 10 बॉलीवुड स्टार्स का कनेक्शन, इस एक्टर को खानी पड़ गई थी जेल की हवा

Thu, 21 Mar 2019 06:55 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड एक्ट्रेस - फोटो : Self
इसमें कोई संदेह नहीं कि बॉलीवुड और क्रिकेट का नाता बहुत पुराना है। इधर जब से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने दस्तक दी तब से क्रिकेट और बॉलीवुड का मिलन बहुत ही खास हो गया। मैच के दर्शकों को मैदान में क्रिकेट खिलाडियों के साथ-साथ अभिनय की दुनिया के कलाकारों को भी देखने का मौका मिला। ऐसे में कुछ बॉलीवुड स्टार्स ऐसे भी हैं जिनका आईपीएल से खास कनेक्शन है तो कोई टीम का सह-मालिक भी है। ऐसे में यहां बात करेंगे उन 10 बॉलीवुड स्टार्स की जिनका आईपीएल से कनेक्शन कुछ इन वजहों से रहा है। 
विज्ञापन

2 of 11
big shocked in priety zinta team - फोटो : file
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे अभिनेत्री प्रीति जिंटा की। वह आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन हैं। आईपीएल में प्रीति की टीम का परफॉर्मेंस बहुत ही सुंतलित रहा है। कई बार हार का सामना करना पड़ा तो कई बार विरोधी टीम के जबड़े से जीत निकाल अपने नाम की। वहीं, टीम के लिए प्रीति की जादू की झप्पी भी बेहद खास है। 
विज्ञापन

3 of 11
Shilpa Shetty Raj Kundra - फोटो : file
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा आईपीएल क्रिकेट टीम राजस्थान रॉयल्स की मालकिन हैं। बता दें कि आरआर ने साल 2008 में शुरू हुए आईपीएल का पहला खिताब अपने नाम किया था। इस खिताबी मुकाबले में उन्होंने धोनी की टीम चैन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी।

 

4 of 11
deepika padukone, katrina kaif - फोटो : FIle
बॉलीवुड की दो हाइएस्ट पैड अभिनेत्रियां कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण पर भी क्रिकेट का खुमार छाया था। दोनों ही अभिनेत्रियों ने रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर को सपोर्ट किया था। इस टीम के मालिक विजय माल्या थे, लेकिन विजय के बेटे सिद्धार्थ मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद दीपिका ने आईपीएल और आरसीबी को सपोर्ट करना छोड़ दिया। 
विज्ञापन

5 of 11
akshay kumar - फोटो : file
बता दें कि साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के ब्रांड एंबेसडर अक्षय कुमार रहे थे, लेकिन दूसरे सीजन के लिए अक्षय कुमार अपने शूटिंग के बिजी शिड्यूल की वजह से मौजूद नहीं रहे।
विज्ञापन

6 of 11
shahrukh kkr - फोटो : file
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अभिनय के साथ-साथ क्रिकेट में भी अपनी किस्मत आजमाई। शाहरुख आईपीएल क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं। बता दें कि शाहरुख की टीम आईपीएल टूर्नामेंट की मजबूत टीमों में से एक हैं। वहीं, उनके साथ अभिनेत्री जूही चावला भी टीम की सह-मालकिन हैं। गौरतलब है कि केकेआर दो बार इस खिताब को जीत चुकी है। 
विज्ञापन

7 of 11
Hrithik Roshan - फोटो : file
आईपीएल में अपने नाम सबसे ज्यादा जीत दर्ज करवाने वाली टीम मुंबई इंडियन्स से सबसे ज्यादा फिल्मी कलाकार जुड़े हुए हैं। इनमें से एक हैं ऋतिक रोशन। दरअसल, ऋतिक ने मुंबई इंडियन्स टीम के लिए प्रमोशनल वीडियो दुनिया हिला देंगे हम किया था। 

8 of 11
Abhishek Bachchan - फोटो : file
मुंबई इंडियन्स से ही अभिनेता अभिषेक बच्चन का भी खास नाता रहा है। अभिषेक कई बार नीता अंबानी की टीम को सपोर्ट करने मैदान में नजर आए हैं। 

9 of 11
anu malik - फोटो : file
हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार और गायक अनु मलिक भी क्रिकेट का शौक रखते हैं। आईपीएल की सभी टीमों में से वह सिर्फ मुंबई इंडियन्स को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में पहुंचते हैं।

10 of 11
vindu dara singh - फोटो : file
आईपीएल की सबसे मजबूत टीम मानी जाने वाली चैन्नई सुपर किंग्स के की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में रही है। इस टीम के सपोर्ट करने के लिए अभिनेता विंदू दारा सिंह नजर आए। बता दें कि विंदू को आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने 16 मई 2013 को आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का खुलासा किया। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के एस श्रीसंत, अंजीत चंदीला और अंकित चव्हाण की गिरफ्तारी हुई थी। बाद में मुंबई पुलिस ने सट्टेबाजी को लेकर कई बड़ी गिरफ्तारियां की। अभिनेता विंदू और बीसीसीआई चीफ एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

11 of 11
अनुष्का - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को भी स्टेडियम में देखा गया था। इस दौरान वह रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के कैप्टन विराट कोहली संग नजर आई थीं। बता दें कि विराट-अनुष्का ने इटली में शादी की। अब कभी भी मौका मिलता है तो अनुष्का पति विराट को सपोर्ट करने मैदान में पहुंच जाती हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें