फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Shelved: 'लाल सिंह चढ्ढा' ने बंद कराई 'मुगल', जानिए ये 10 मेगा बजट फिल्में क्यों और कैसे अटकीं

Thu, 25 Aug 2022 07:42 AM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 10
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जिस तरह से हिंदी सिनेमा का बुरा हाल है, अब कोई निर्माता ऐसे किसी स्टार पर दांव नहीं लगाना चाह रहा है जिस पर फ्लॉप का ठप्पा लग चुका हो। बड़े से बड़ा सितारा भी अब बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी की गारंटी नहीं रह गया। इस साल अक्षय कुमार की अब तक एक भी फिल्म नहीं हिट हो सकी है। रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के सितारे भी गर्दिश में हैं। और, अब आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने हिंदी फिल्म जगत की मुसीबतें और बढ़ा दी हैं। लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों के चलते पहले से घोषित हो चुकी तमाम फिल्में बंद हो रही हैं या अनिश्चितकाल के लिए उनकी शूटिंग आगे खिसक रही है, आइए आपको बताते हैं ऐसी ही 10 फिल्मों के बारे में..
विज्ञापन

2 of 10
सुभाष कपूर - फोटो : instagram/subhashkapoor
सुभाष कपूर की ‘मुगल’
कभी हिंदी फिल्मों में हीरो बनने आए और फिर बाद में देश की सबसे बड़ी फिल्म और म्यूजिक कंपनी स्थापित करने वाले गुलशन कुमार की बायोपिक ‘मुगल’ अनिश्चितकाल के लिए टल गई है। फिल्म की पटकथा को लेकर इसके निर्देशक और टी सीरीज के बीच चलती रही अनबन के बीच फिल्म में गुलशन कुमार का किरदार करने जा रहे आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज ने फिल्म पर पूर्ण विराम लगा दिया है। आमिर खान की इस पिछली फिल्म  को भारत में रिलीज के समय से ही काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है और इस बीच फिल्म ‘मुगल’ के निर्देशक सुभाष कपूर ने अपनी अगली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ शुरू करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

3 of 10
स्क्रू ढीला फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शशांक खेतान की ‘स्क्रू ढीला’
करण जौहर ने हाल ही में टाइगर श्रॉफ को लेकर फिल्म 'स्क्रू ढीला' की घोषणा की थी। फिल्म का निर्देशन 'धड़क' फेम निर्देशक शशांक खेतान करने जा रहे थे लेकिन अब ये फिल्म अब ठंडे बस्ते में चली गई है। टाइगर श्रॉफ की पिछली रिलीज फिल्म 'हीरोपंती 2' के बॉक्स ऑफिस के परिणाम को देखते हुए माना जा रहा है कि 'स्क्रू ढीला' का भविष्य भी खतरे में पड़ सकता है। धर्मा प्रोडक्शन्स भले कहे कि टाइगर की ये फिल्म बंद नहीं हुई है और अगले साल टाइगर के साथ दो फिल्में करने का करण जौहर का इरादा है लेकिन फिलहाल के लिए फिल्म ‘स्क्रू ढीला’ का भविष्य अधर में है।

4 of 10
करण जौहर की तख्त - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर की 'तख्त' और 'शुद्धि'
'स्क्रू ढीला' से पहले करण जौहर दो फिल्में 'तख्त' और 'शुद्धि' बनाने की घोषणा करके उन्हें स्थगित कर चुके हैं। 'तख्त' पीरियड ड्रामा फिल्म थी, जिसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर को फाइनल किया गया था। इस फिल्म की शूटिंग साल 2020 में ही शुरू होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई थी। करीना कपूर और ऋतिक रोशन को लेकर करण जौहर ने इससे पहले फिल्म 'शुद्धि' की घोषणा की थी। जब ऋतिक और करीना के साथ प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ा तो करण जौहर ने इसे वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ बनने का फैसला किया लेकिन आज तक यह फिल्म भी शुरू नहीं हो पाई। 

विज्ञापन

5 of 10
संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संजय लीला भंसाली की 'इंशाअल्लाह' 
संजय लीला भंसाली फिल्म 'इंशाअल्लाह' सलमान खान और आलिया भट्ट को लेकर बनाना चाह रहे थे, लेकिन शूटिंग शुरू होने से पहले सलमान खान और संजय लीला भंसाली के बीच वैचारिक मतभेद हो गया और फिल्म नहीं शुरू हो पाई। बाद में इस फिल्म को लेकर संजय लीला भंसाली ने ऋतिक रोशन से भी संपर्क किया, लेकिन उनके साथ भी बात नहीं जमी। संजय लीला भंसाली फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट को 'इंशाअल्लाह' के लिए पहले ही साइन कर चुके थे, इसलिए उसी फीस में उन्होंने आलिया भट्ट को लेकर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बना डाली।

विज्ञापन

6 of 10
द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा, आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य धर की 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा'
विक्की कौशल को लेकर 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' निर्देशित कर चुके आदित्य धर अपना ड्रीम प्रोजेक्ट 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' विक्की कौशल को लेकर बनाना चाह रहे थे। इस फिल्म को लेकर उनकी बातचीत रॉनी स्क्रूवाला हुई, लेकिन शूटिंग शुरू होने से ऐन पहले उन्होंने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ खींच लिए। इसके बाद आदित्य धर ने जियो स्टूडियो के बात की लेकिन फिल्म में विक्की कौशल के नाम पर सहमति नहीं बनी और फिल्म बंद हो गई।  

विज्ञापन

7 of 10
सुशांत सिंह राजपूत, संजय पूरन सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

संजय पूरन सिंह चौहान की 'चंदा मामा दूर के'
'लाहौर' जैसी अवार्ड विनिंग फिल्म बनकर चर्चा में आए निर्देशक संजय पूरन सिंह चौहान ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर 'चंदा मामा दूर के' की घोषणा की थी। दावा किया गया कि इस फिल्म को लेकर संजय पूरन सिंह ने नासा जाकर काफी समय तक शोध किया था। सुशांत सिंह राजपूत के काफी समय तक नासा में अपने किरदार की तैयारी करने के लिए रहने की बातें सामने आईं। लेकिन मामला हवा में ही रहा और ये फिल्म कभी शुरू ही नहीं हो पाई।

8 of 10
शेखर कपूर, फिल्म पानी - फोटो : सोशल मीडिया

शेखर कपूर की 'पानी'
पिछले बीस वर्षों से निर्देशक शेखर कपूर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'पानी' को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन अभी तक यह फिल्म शुरू नहीं हो पाई। इस फिल्म को शेखर कपूर पहले ऋतिक रोशन के साथ बनाना चाह रहे थे लेकिन जब ऋतिक रोशन के साथ प्रोजेक्ट आगे नही बढ़ा तो उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म बनानी चाही, लेकिन फिल्म शुरू नहीं हो पाई। इस फिल्म का यशराज फिल्म्स ने विधिवत एलान भी किया था।

9 of 10
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग कश्यप की 'गुलाब जामुन'
अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू के साथ बनी फिल्म 'मनमर्जियां' के दौरान ही खबर आई थी कि इस फिल्म के बाद अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय के साथ एक और फिल्म के लिए अनुराग को हरी झंडी दे दी है। ये फिल्म 'गुलाब जामुन' के नाम से बननी प्रस्तावित थी। लेकिन अनुराग ये फिल्म अब तक शुरू नहीं कर सके हैं। इस बीच अनुराग की दो फिल्में ‘चोक्ड’ और ‘दो बारा’ रिलीज हो चुकी हैं।

विज्ञापन

10 of 10
राजा कृष्णा मेनन - फोटो : सोशल मीडिया

राजा कृष्णा मेनन की 'डिंग्को सिंह'
दिवंगत बॉक्सर डिंग्को सिंह की बायोपिक निर्देशक राजा कृष्णा मेनन ने शाहिद कपूर को लेकर शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन यह फिल्म भी अभी तक शुरू नहीं हो पाई। पद्मश्री डिंग्को सिंह एक शानदार बॉक्सर थे। एक अवार्ड विनर खिलाड़ी के रूप में उन्होंने कई बार देश का नाम रोशन किया। उनकी बायोपिक अब एक तरह से बंद ही हो चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें