निर्देशक मधुर भंडारकर की बहुचर्चित फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' कोरोना वायरस के कारण इंडिया पर लगे लॉकडाउन पर आधारित है। लॉकडाउन के दौरान समाज के विभिन्न तबकों से जुड़े लोगों पर क्या गुजरी, उन्हें किस तरह के संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ा और दर्द सहना पड़ा, वह इस फिल्म में बखूबी दिखाया गया है। इस फिल्म में प्रतीक बब्बर के अलावा श्वेता बसु प्रसाद, अहाना कुमरा, सई ताम्हणकर की प्रमुख भूमिकाएं है। ये फिल्म 2 दिसंबर को जी5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। लेकिन, लॉकडाउन के दौरान कोविड प्रोटोकॉल के तहत फिल्माई गई ये अकेली हिंदी फिल्म नहीं है। आइए जानते हैं कि कोरोना काल में कौन कौन सी हिंदी फिल्में शूट हुईं और उनका बॉक्स ऑफिस नतीजा क्या रहा...