फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 10 बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने नाम कर चुकी हैं मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड का खिताब, यहां है पूरी लिस्ट

Tue, 17 Apr 2018 11:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Miss Universe
बॉलीवुड की दुनिया में ऐसी तमाम खूबसूरत एक्ट्रेस हैं जिन्होंने मॉडलिंग के क्षेत्र में महारत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। चाहे उसमें मिस इंडिया का खिताब हो या फिर मिस वर्ल्ड का। लेकिन खुशी की बात यह है कि भारत की सुंदरियां इन दोनों खिताबों को अपने नाम कर चुकी हैं। इस कड़ी में जानते हैं आखिर किस एक्ट्रेस ने जीता मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड का खिताब ...
विज्ञापन

जूही चावला (मिस इंडिया, 1984)

2 of 11
Juhi Chawla
पहले बात करेंगे मिस इंडिया के खिताब की। बता दें कि इस खिताब को 80 के दशक की एक्ट्रेस जूही चावला ने साल 1984 में अपने नाम किया था। जूही बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस में शामिल हैं। उनकी कॉमिक एक्टिंग सबका दिल जीत लेती थी। आज जूही चावला के दो बच्चे हैं। उन्होंने जय मेहता से शादी की थी।
विज्ञापन

नम्रता शिरोडकर (मिस इंडिया, 1993)

3 of 11
Namrta Shirodkar
एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की छोटी बहन नम्रता शिरोडकर को सुपरहिट फिल्म वास्तव और पुकार से बॉलीवुड में नई पहचान मिली। उन्होंने साउथ की सुपरस्टार महेश बाबू से शादी कर अपना घर बसा लिया है। गौरतलब है कि साल 1993 में उन्होंने मिस इंडिया बनने का मौका मिला और एक बार तो मिस वर्ल्ड की रेस में पांचवा स्थान हासिल कर चुकी हैं।

गुल पनाग (मिस इंडिया, 1999)

4 of 11
Gul Panag
एक्ट्रेस गुल पनाग ने 1999 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया और साथ ही उन्हें बेस्ट स्माइल के लिए सम्मानित किया गया। इसके बाद 2003 में गुल को बॉलीवुड में पहला ब्रेक फिल्म धूप से मिला। फिर गुल पनाग एक्टर बॉबी देओल के साथ फिल्म जुर्म में देखा गया। 
विज्ञापन

नेहा धूपिया (मिस इंडिया, 2002)

5 of 11
Neha Dhupia
एक्ट्रेस नेहा धूपिया साल 2002 में मिस इंडिया बनीं। फिल्म कयामत से उन्हें बॉलीवुड में नई पहचान मिली। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। नेहा को फिल्म जूली में भी देखा गया था जहां उन्होंने बोल्ड सीन देकर बड़े पर्दे पर आग लगा दी थी, लेकिन नेहा फिल्मों में ज्यादा कामयाब नहीं हो पाई। नेहा को सिंह इज किंग, चुप चुप के जैसी फिल्मों में भी देखा गया था। 
 
विज्ञापन

जीनत अमान (मिस एशिया पैसेफिक)

6 of 11
Zeenat Aman
जीनत अमान साउथ एशियन की पहली ऐसी अभिनेत्री थी जिन्होंने मिस एशिया पैसेफिक का खिताब अपने नाम किया था। ब्लॉकबस्टर फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम और रोटी कपड़ा और मकान से जीनत रातों-रात स्टार बन गई थीं। सिनेमा को मॉर्डन बनाने में जीनत का बहुत बड़ा हाथ रहा है। 
विज्ञापन

सुष्मिता सेन  (मिस यूनीवर्स, 1994)

7 of 11
Sushmita Sen
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन बॉलीवुड में अलग ही पहचान रखती हैं। उनके एक्टिंग करने का स्टाइल बाकी की हीरोइन से बेहद अलग है। सुष्मिता ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन उन्होंने दो बच्चों को गोद लिया हुआ है। बता दें कि साल 1994 में सुष्मिता ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। 

एश्वर्या राय (मिस वर्ल्ड, 1994)

8 of 11
Aishwarya Rai
एक्ट्र्रेस एश्वर्या राय की ब्यूटी को तो हर कोई दीवाना है। आज भी एश्वर्या खूबसूरती के मामले में किसी भी एक्टे्स से कम नहीं हैं।  बता दें कि साल 1994 में एश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर देश का नाम ऊंचा किया था। 

प्रियंका चोपड़ा (मिस वर्ल्ड, 2000)

9 of 11
Priyanka Chopra
बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में शुमार प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही सिनेमा में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग का जलवा बिखेर रही हैं। बता दें कि प्रियंका साल 2000 में मिस वर्ल्ड के ताज से नवाजा गया था। 

लारा दत्ता (मिस यूनिवर्स, 2000)

10 of 11
lara dutta
एक्ट्रेस लारा दत्ता भले ही बॉलीवुड में अच्छा नाम ना कमा पाई हों लेकिन उनकी खूबसूरती के चर्चे आज भी फिल्मी दुनिया में गूंजते हैं। उन्होंने टेनिस प्लेयर महेश भूपति से शादी कर अपनी नई दुनिया बना ली है। लारा की खूबसूरती ने साल 2000 में उन्हें मिस यूनिवर्स बनने का मौका दिया। आज लारा के पास एक बेटी हैं लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है। 
विज्ञापन

दीया मिर्जा (मिस एशिया पैसेफिक, 2000)

11 of 11
Dia Mirza
फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली ए्क्ट्रेस दीया मिर्जा की खूबसूरती का भी कोई जवाब नहीं है। हालांकि बॉलीवुड में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा लेकिन इनकी सुंदरता के चर्चे आज भी है। बता दें कि दीया ने साल 2000 में मिस एशिया पैसेफिक का अवार्ड अपने नाम किया था। दीया ने साल 2014 में साहिल संघा से शादी कर ली है और उनका फोकस अब चैरिटी पर रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें