फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bday Spl : कुमार शानू के इन 10 बेहतरीन रोमांटिक गानों ने किया लोगों के दिल पर राज

Thu, 22 Sep 2016 07:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
90 के दशक में फिल्मों में रोमांटिक गानों का मतलब कुमार सानू होते थे। कुमार सानू ने बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनके गीतों ने एक अलग जादू बिखेरा था। फिल्मों में चाहे कोई भी हीरो या हीरोइन हो अगर उनका गाना होता था तो समझो फिल्म हिट। उनके गानों को लोग आज भी गुनगुनाते नजर आते हैं। आज गीतकार कुमार सानू का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के इस अवसर पर आइए नजर डालते हैं उनके सबसे बेस्ट 10 गानों पर।
Trending Videos
विज्ञापन

Bday Spl : कुमार शानू के इन 10 बेहतरीन रोमांटिक गानों ने किया लोगों के दिल पर राज

2 of 11
धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना.... (आशिकी)
आशिकी बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ म्यूजिकल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लगभग सभी गाने कुमार सानू ने गाए हैं। इस फिल्म का धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना गाना अब तक का सबसे रोमांटिक गाना माना जाता है। आज भी लोग इस गाने को गुनगुनाते नजर आते हैं।
 
विज्ञापन

Bday Spl : कुमार शानू के इन 10 बेहतरीन रोमांटिक गानों ने किया लोगों के दिल पर राज

3 of 11
तू मिले दिल खिले...(क्रिमिनल)
क्रिमिनल फिल्म का ये गाना अपने आप में जादू बिखेरता है। इस गाने को भी कुमार सानू ने अपनी आवाज दी है। गाने के शब्दों से लेकर इसका म्यूजिक सब बेहतरीन है।
 

Bday Spl : कुमार शानू के इन 10 बेहतरीन रोमांटिक गानों ने किया लोगों के दिल पर राज

4 of 11
मेरा दिल भी कितना पागल है....(साजन)
फिल्म साजन का ये गाना दिल की धड़कनों को बढ़ा देता है। कुमार सानू की आवाज में ये रोमांटिक गाना सुनने वालों के दिल को छू जाता है।
विज्ञापन

Bday Spl : कुमार शानू के इन 10 बेहतरीन रोमांटिक गानों ने किया लोगों के दिल पर राज

5 of 11
दिल है कि मानता नहीं...(दिल है कि मानता नहीं)
दिल है कि मानता नहीं फिल्म का टाइटल ट्रैक कुमार सानू की आवाज में काफी मीठा सुनाई देता है। प्यार करने वालों के लिए ये आज भी बहतरीन रोमांटिक गानों में से एक है।
विज्ञापन

Bday Spl : कुमार शानू के इन 10 बेहतरीन रोमांटिक गानों ने किया लोगों के दिल पर राज

6 of 11
तुम्हें अपना बनाने की कसम खाई है....(सड़क)
फिल्म सड़क का ये गाना संजय दत्त और पूजा भट्ट पर फिल्माया गया है। इस गाने में कुमार सानू की आवाज ने कुछ अलग ही जादू चला दिया है।
 
विज्ञापन

Bday Spl : कुमार शानू के इन 10 बेहतरीन रोमांटिक गानों ने किया लोगों के दिल पर राज

7 of 11
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा....(1942 ए लव स्टोरी)
1942 ए लव स्टोरी फिल्म का ये गाना मन के साथ-साथ आसपास के माहौल को भी बदल देता है। कुमार सानू की आवाज और अनिल कपूर की एक्टिंग ने कुछ नया ही कर दिया था।

Bday Spl : कुमार शानू के इन 10 बेहतरीन रोमांटिक गानों ने किया लोगों के दिल पर राज

8 of 11
ओ जाना न जाना....(जब प्यार किसी से होता है)
ये गाना जब प्यार किसी से होता है फिल्म का है। कुमार सानू और लता मंगेशकर की आवाज ने गाने को अलग जान दे दी थी।

Bday Spl : कुमार शानू के इन 10 बेहतरीन रोमांटिक गानों ने किया लोगों के दिल पर राज

9 of 11
दो दिल मिल रहे हैं....(परदेस)
फिल्म परदेस का गाना दो दिल मिल रहे हैं ने एक बार फिर बॉलीवुड के गानों में अपना जादू बिखेरा। 

Bday Spl : कुमार शानू के इन 10 बेहतरीन रोमांटिक गानों ने किया लोगों के दिल पर राज

10 of 11
चुरा के दिल मेरा गोरीया चली...(मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी)
मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी फिल्म का ये गाना अनू मलिक का कंपोजिशन है लेकिन कुमार सानू और अलका यागनिक की आवाज ने इसमें चार चांद लगा दिए थे।
 
विज्ञापन

Bday Spl : कुमार शानू के इन 10 बेहतरीन रोमांटिक गानों ने किया लोगों के दिल पर राज

11 of 11
आंखों की गुस्ताखियां माफ हों....(हम दिल दे चुके सनम)
फिल्म हम दिल दे चुके सनम का ये गाना कुमार सानू ने गाया है। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की तरह ही इस गाने भी धूम मचा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें