फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणधीर कपूर की इस हिट फिल्म का रजनीकांत ने किया था रीमेक, देखिए 10 दमदार किरदार

Sat, 15 Feb 2020 12:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत अमित कुमार सिंह, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
randhir kapoor
हिंदी सिनेमा की दो सुपरस्टार्स करिश्मा कपूर और करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर 73 साल के हो गए हैं। सत्तर और अस्सी के दशक में धूम मचाने वाले अभिनेता रणधीर कपूर ने अपने पिता की फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर करियर की शुरुआत की और फिल्म निर्माण और निर्देशन के जरिए भी दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। उनके करीबी उन्हें प्यार से डब्बू कह कर पुकारते हैं। तो आइए जानते हैं डब्बू की 10 चर्चित फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 11
Randhir Kapoor - फोटो : social media
कल आज और कल (1971)
यह फिल्म हिंदी सिनेमा जगत की कालजयी फिल्मों में शुमार की जाती है। इसमें पहली बार कपूर खानदान की तीन पीढ़ी पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर और रणधीर कपूर नजर आए थे। इस फिल्म के जरिए रणधीर ने फिल्म जगत में बतौर अभिनेता डेब्यू किया। साथ ही इस फिल्म का निर्देशन भी रणधीर कपूर ने किया। इस फिल्म में बबिता कपूर भी नजर आई थी जो बाद में चलकर रणधीर की पत्नी बनीं। फिल्म में रणधीर ने जिस तरह से अपने दादा और पिता के सामने अपने मजबूत अभिनय का परिचय दिया उसने उनकी दमदार दस्तक दर्ज कराई थी। फिल्म में तीनों के बीच कभी प्यार तो कभी तकरार देखने को मिली।
विज्ञापन

3 of 11
Randhir Kapoor - फोटो : social media
जवानी दीवानी (1972)
इस फिल्म में रणधीर कपूर की जोड़ी जया भादुड़ी के साथ नजर आई थी। इसके अलावा बलराज सहानी और निरूपा रॉय भी अहम किरदार में थे। फिल्म में रणधीर ने विजय आनंद का किरदार अदा किया है। वहीं निरूपा रॉय रणधीर की बहन के किरदार में हैं। फिल्म में रणधीर का प्यार को हासिल करने के लिए जी जान लगा देने वाले आशिक का किरदार देखने को मिला। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता हासिल हुई।

4 of 11
जीत - फोटो : Social Media
जीत (1972)
यह एक तमिल फिल्म की रीमेक है। फिल्म में रणधीर कपूर के साथ बबिता नजर आई। फिल्म में रणधीर रतन नामक एक तांगेवाले की भूमिका में है जिसे बबिता से प्यार हो जाता है। इस फिल्म का निर्देशन अदुर्थी सुब्बा राव ने किया था। फिल्म में जिस तरह के रूप में रणधीर नजर आए वह लोगों के लिए काफी अलग था। इस रूप में भी उन्होंने यह साबित किया कि वह एक ऐसे अभिनेता हैं जो अभिनय के दम पर किसी भी किरदार को अपना बना सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 11
Randhir Kapoor - फोटो : social media
रामपुर का लक्ष्मण (1972)
मनमोहन देसाई निर्देशित इस फिल्म में रणधीर कपूर के साथ ही रेखा और शत्रुघन सिन्हा भी मुख्य किरदार में नजर आए। यह फिल्म इस कदर हिट साबित हुई थी कि तमिल में इसकी रीमेक भी बनाई गई जिसमें रजनीकांत नजर आए। इस फिल्म में निभाए लक्ष्मण के किरदार में रणधीर सच्चाई का साथ देते हुए अपने भाई से भिड़ते हुए नजर आए।
विज्ञापन

6 of 11
रणधीर कपूर - फोटो : Social Media
पोंगा पंडित (1975)
सुरिंदर कपूर निर्मित इस फिल्म का निर्देशन प्रयाग राज ने किया था। फिल्म में वह भगवती प्रसाद नीलकंठ पांडे के रोल में नजर आए। वहीं नीता मेहता ने पार्वती का रोल निभाया है। दोनों का परिवार हरिद्वार से ताल्लुक रखता है और दोनों की शादी भी बचपन में तय हो जाती है। वक्त के साथ साथ दोनों बड़े होते हैं और परिस्थितियों में बदलाव के चलते कुछ मुश्किलें भगवती के सामने आती है। फिल्म में रणधीर का परिवार को खुश रखने और दूसरे रिश्तों से सामंजस्य बैठाने के रोल ने उन्हें दर्शकों के दिलों में जगह दिलाई।
विज्ञापन

7 of 11
रणधीर कपूर - फोटो : Social Media
धरम करम (1975)
इस फिल्म में फिर एक बार रणधीर कपूर अपने पिता राज कपूर के साथ नजर आए। इस फिल्म का निर्देशन भी रणधीर ने ही किया। हालांकि यह फिल्म रिलीज के समय तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी लेकिन क्रिटिक्स ने इस फिल्म की काफी प्रशंसा की। सालों बाद इस फिल्म को एक क्लासिक फिल्म के तौर पर देखा जाता है।

8 of 11
रणधीर कपूर - फोटो : Social Media
चाचा भतीजा (1977)
साल 1977 में रिलीज हुई फिल्म 'चाचा भतीजा' रणधीर कपूर के करियर की एक और हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में धर्मेन्द्र के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। फिल्म का निर्देशन जहां मनमोहन देसाई तो वहीं स्क्रिप्ट सलीम-जावेद ने लिखी थी। वहीं लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के संगीत को भी खूब तारीफ मिली।

9 of 11
रणधीर कपूर - फोटो : Social Media
कसमे वादे (1978)
इस फिल्म को भी रणधीर कपूर के करियर की मुख्य फिल्मों में एक माना जाता है।  इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि रणधीर कपूर ने अपनी अदाकारी से अमिताभ बच्चन के सामने भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई और अपने बेमिसाल अभिनय से लोगों को अपना दिवाना बना दिया।

10 of 11
रणधीर कपूर - फोटो : Social Media
बीवी ओ बीवी (1981)
रणधीर कपूर की इस फिल्म को उनके पिता राज कपूर ने ही प्रोड्यूस किया था। फिल्म के मुख्य कलाकारों में रणधीर के अलावा संजीव कुमार, पूनम ढिल्लो और सिमी गरेवाल शामिल थे। फिल्म में रणधीर और पूनम की जोड़ी लोगों को पसंद आई और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को सफलता हासिल हुई।
विज्ञापन

11 of 11
हाउसफुल 2 - फोटो : Social Media
हाउसफुल (2010, 2012)
मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल' की शुरुआती दो किस्तों में रणधीर कपूर भी नजर आए। फिल्म में उन्होंने पिता का किरदार निभाया है जो अपनी बेटी की शादी अमीर घराने के लड़के से करना चाहता है। फिल्म में उनके किरदार में उनके व्यक्तित्व का हंसमुख स्वाभाव खुलकर सामने आया। उनके अभिनय ने दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने के लिए मजबूर कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें