फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रणधीर कपूर के जन्मदिन पर जानिए उनकी 10 फिल्मों के किस्से, कैसे बॉलीवुड में किया 'करिश्मा'

Fri, 15 Feb 2019 03:45 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
randhir kapoor kareena kapoor karisma kapoor - फोटो : Twitter
बतौर चाइल्ड एक्टर 'श्री 420' और 'दो उस्ताद' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणधीर कपूर का आज जन्मदिन है। 15 फरवरी 1947 को मुंबई में जन्मे रणधीर कपूर करिश्मा और करीना कपूर के पिता हैं। इस मौके पर आज हम आपको उनकी दस फिल्मों के किस्से बताने जा रहे हैं। इन फिल्मों के जरिए रणधीर ने दर्शकों के बीच अपने एक खास पहचान बना ली थी। 
 
विज्ञापन

2 of 10
Randhir Kapoor - फोटो : social media
कल, आज और कल 
1971 में आई फिल्म 'कल, आज और कल' के डायरेक्टर-एक्टर खुद रणधीर कपूर ही थे। इस फिल्म में बबीता बतौर लीड एक्ट्रेस थीं जबकि राज कपूर और पृथ्वीराज कपूर अहम रोल निभा रहे थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाल दिखाया और दर्शकों ने रणधीर के काम की सराहना भी की। 
विज्ञापन

3 of 10
Randhir Kapoor - फोटो : social media
जवानी दीवानी
1972 में आई जवानी-दीवानी कॉमेडी लव स्टोरी थी। फिल्म का निर्देशन नरेन्द्र बेदी ने किया था। इसमें रणधीर कपूर, जया भादुरी, बलराज साहनी और निरूपा रॉय ने मुख्य किरदार निभाया। बतौर संवाद लेखक कादर खान की ये पहली फिल्म थी। फिल्म के गाने आरडी बर्मन के द्वारा संगीतबद्ध किए गए थे। "जानेजाँ ढूंढता फिर रहा", "ये जवानी है दीवानी", "सामने ये कौन आया" और "नहीं नहीं अभी नहीं" आज भी लोकप्रिय गीत है। 
 

4 of 10
Randhir Kapoor - फोटो : social media
रामपुर का लक्ष्मण
रामपुर का लक्ष्मण एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। 1972 में आई इस फिल्म में रणधीर के अपोजिट रेखा थीं। फिल्म की कहानी इतनी जबरदस्त थी कि रणधीर ने दर्शकों के दिलों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेर दिया। 
 
विज्ञापन

5 of 10
Randhir Kapoor - फोटो : social media
लफंगे
1975 में आई हरमेश मल्होत्रा की फिल्म लफंगे में रणधीर कपूर, प्राण और मुमताज की एक्टिंग जबरदस्त थी। फिल्म की कहानी अमीर घर की लड़की सपना पर केंद्रित थी जिसे अपना बनाने के लिए गोपाल (रणधीर कपूर) हर संभव प्रयास करता दिखाई देता है। फिल्म के गाने भी हिट हो गए थे। 
विज्ञापन

6 of 10
Randhir Kapoor - फोटो : social media
पोंगा पंडित
1975 में आई ये फिल्म रणधीर कपूर की बेस्ट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में रणधीर की एक्टिंग का लोहा पूरे बॉलीवुड ने माना था। पोंगा पंडित बॉक्स ऑफिस की सुपरहिट हिंदी फिल्म है। जिसमें रणधीर के अलावा नीता मेहता और डैनी डेन्जोंगपा ने अहम भूमिका निभाई। जिसके लिये रणधीर कपूर की काफी प्रशंसा की गयी। फिल्म में बदलती संस्कृति को बेहतरीन अंदाज में दिखाया गया था। 
विज्ञापन

7 of 10
Randhir Kapoor - फोटो : social media
हीरालाल पन्ना लाल
1978 में आई एक्शन-कॉमेडी फिल्म हीरालाल पन्ना लाल से रणधीर कपूर एक नए अवतार में दिखे थे। फिल्म में दो यतीम लड़कों की कहानी थी। दोनों भाई होते हैं अतीत के झरोखों में ले जाती इस फिल्म ने दर्शकों को अलग तरह की कहानी दिखाई थी।

8 of 10
Randhir Kapoor - फोटो : social media
राम भरोसे 
विश्वासघात, अपहरण और खून खराबा दिखाती फिल्म राम भरोसे (1977) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था। अपनी पिछली रोमांटिक फिल्मों से अलग राम भरोसे में रणधीर का रौब देखने लायक था। 

9 of 10
Randhir Kapoor - फोटो : social media
चाचा भतीजा  
वर्ष 1977 में आई फिल्म चाचा-भतीजा रणधीर कपूर के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में धर्मेन्द्र के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की गयी। इसके अलावा 1978 में प्रदर्शित फिल्म कस्मेवादे रणधीर कपूर के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में शुमार की जाती है। इसमें अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभायी थी। अमिताभ जैसे सुपर सितारे की मौजूदगी में भी रणधीर कपूर ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। 
 
विज्ञापन

10 of 10
Randhir Kapoor - फोटो : social media
हाउसफुल 2 और  रमैया वस्तावैय्या 
आठ साल पहले आई फिल्म हाउस फुल 2 में रणधीर कपूर कॉमेडी करते देखे गए थे। इसके अलावा 2014 में आई फिल्म सुपर नानी, 2014 की देसी मैजिक, 2013 में आई रमैया वस्तावैय्या में भी रणधीर ने अपनी अभिनय की कला दिखाई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें