बाहुबली
रिलीज होते ही इस फिल्म ने रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए थे और ताबड़तोड़ कमाई की। 1000 करोड़ की कमाई करने वाली 'बाहुबली 2' पहली भारतीय फिल्म बन गई है तो वहीं विदेशी सरजमीं पर भी इसका डंका बज रहा है। एस एस राजामौली की इस फिल्म में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, सत्याराज, नसर, रमैया कृष्णन, राणा डग्गुबती जैसे स्टार्स हैं।