फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: एक फिल्म लिए मोटी रकम चार्ज करती हैं ये हसीनाएं, भारी भरकम फीस सुन निर्माताओं के छूट जाते हैं पसीने

Tue, 04 Jun 2024 04:27 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज के दौर में बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी अभिनेताओं की तरह निर्माताओं से मुंह मांगी रकम मांगती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी भी कई हसीनाएं है, जो फीस के मामले में हीरो को भी टक्कर देती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा की दुनिया में एक समय ऐसा था जब अभिनेताओं की आर्थिक स्थिति अभिनेत्रियों से ज्यादा अच्छी होती थी। उस दौर में अभिनेता की फीस अभिनेत्रियों से कई गुना ज्यादा होती थी। मगर आज ऐसा नहीं है, आज के दौर में बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी अभिनेताओं की तरह निर्माताओं से मुंह मांगी रकम मांगती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी भी कई हसीनाएं है, जो फीस के मामले में हीरो को भी टक्कर देती हैं। आज हम अपने इस लेख में इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिनकी फीस भरते-भरते निर्माताओं की जेब भी खाली हो जाती है। तो चलिए जानते हैं इन हसीनाओं के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आता है। दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक है। अपने एक फिल्म के लिए वह अच्छी खासी मोटी रकम चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका एक फिल्म के लिए 20 से 30 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। 

Damini: मीनाक्षी शेषाद्रि का बड़ा दावा, इस वजह से 'दामिनी' को छोड़ने के लिए अभिनेत्री पर बनाया गया दबाव
विज्ञापन

3 of 6
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ का नाम भी इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शामिल है। कमाई के मामले में वह बॉलीवुड के हीरो को भी टक्कर देती हैं। कैटरीना अपनी एक फिल्म के लिए 15 से 20 करोड़ रुपये तक लेती हैं। वह आखिरी बार फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में नजर आई थीं।

4 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। आलिया अपनी एक फिल्म के लिए निर्माताओं से भारी भरकम फीस लेती हैं। वह भी इस मामले में किसी से पीछे नहीं है। फीस के मामले मेें तो आलिया इंडस्ट्री के हीरो को भी कड़ी टक्कर देती हैं। अपनी एक फिल्म के लिए आलिया 12 से 15 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा 
बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा फीस के मामले में अच्छों अच्छों को टक्कर देती हैं। प्रियंका चोपड़ा का नाम इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में आता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका अपनी एक फिल्म के लिए करीब 40 करोड़ रुपये फीस लेती हैं।

  इंडस्ट्री की सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं, वह एक फिल्म के लिए 40 करोड़ रुपये फीस लेती हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में आता है। अनुष्का इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं। अनुष्का शर्मा एक फिल्म के लिए निर्माताओं से मोटी रकम चार्ज करती हैं। आज भी वह एक फिल्म को करने के लिए 10 से 15 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। अनुष्का आखिरी बार 2022 में फिल्म 'कला' में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें