फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: अलग होने के बाद भी दोस्ती का रिश्ता साझा करते हैं ये सितारे, पेश करते हैं अच्छाई की मिसाल

Mon, 23 Sep 2024 12:16 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अलग होने के बाद भी दोस्ती का रिश्ता साझा करते हैं ये सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड जगत में रिश्ते बनते और बिगड़ते देर नहीं लगती। कब कौन किसके साथ अच्छे रिश्ते साझा करने लगे और कब किसके रिश्तों के बीच खटास आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। फिल्म जगत के कई सितारे हैं, जिन्होंने शादी की और बाद में अलग हो गए। हालांकि, कई सितारे ऐसे भी हैं, जो अलग होने के बाद भी एक अच्छा रिश्ता साझा करते हैं। आज हम ऐसे ही सितारों के बारे में जानेंगे जो तलाक होने के बाद भी दोस्तों की तरह रहते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान-किरण राव - फोटो : इंस्टाग्राम @raodyness
आमिर खान-किरण राव
अभिनेता आमिर खान ने किरण राव से साल 2005 में शादी की। जुनैद खान दोनों सितारों के बेटे हैं। जुनैद भी अब फिल्मी दुनिया में कदम रख चुके हैं। बता दें कि साल 2021 में आमिर खान और किरण राव ने तलाक लेने का फैसला किया और दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली। अलग होने के बाद भी अपने बेटे के पालन-पोषण के लिए दोनों दोस्ती का रिश्ता साझा करते हैं।
Bookmyshow: ‘कोल्डप्ले’ के टिकटों के लिए मची होड़, बुकमायशो की साइट क्रैश! जानिए इसके प्रवक्ता ने क्या कहा?

 
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन-सुजैन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋतिक रोशन-सुजैन खान
ऋतिक और सुजैन खान की जोड़ी की गिनती बॉलीवुड की आदर्श जोड़ियों में होती थी। दोनों ने साल 2000 में लव मैरिज की, लेकिन साल 2014 में शादी के 14 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। हालांकि, उनके अलग होने का प्रभाव उनके बच्चों पर ना पड़े, इसके लिए वह दोनों अपने बच्चों के साथ अक्सर घूमते-फिरते नजर आते हैं।

 

4 of 5
अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा को बॉलीवुड का पॉवर कपल कहा जाता था। दोनों ने साल 1998 में शादी की। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान है। हालांकि, उनके रिश्ते में कड़वाहट आनी शुरू हो गई। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया। अलग होने के बावजूद भी दोनों एक दूसरे के सुख-दुख में शामिल होते दिखते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर शौरी-कोंकणा सेन - फोटो : इंस्टाग्राम
रणवीर शौरी-कोंकणा सेन
रणवीर शौरी ने साल 2010 में कोंकणा सेन से शादी की, लेकिन शादी के पांच साल बाद ही दोनों ने साल 2015 में तलाक  ले लिया। तलाक के बाद भी दोनों अच्छा रिश्ता साझा करते हैं।
Soha Ali Khan: मंसूर अली खान पटौदी की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं बेटी सोहा, पिता के नाम किया खास पोस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें