फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actor: एक ही फिल्म में तीन किरदार निभा चुके हैं ये कलाकार, लिस्ट में शाहरुख का नाम भी हैं शामिल

Sat, 08 Jun 2024 03:22 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बहुत कम लोग जानते होंगे कि शाहरुख खान एक ही फिल्म में तीन किरदार निभा चुके हैं। शाहरुख ने 'इंग्लिश बाबू देसी मैम' फिल्म में यह कारनामा किया था। 
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
जब दर्शकों को पता चलता है कि किसी फिल्म में कोई कलाकार डबल रोल करने वाला है तो उनका उत्साह चरम पर पहुंच जाता है। कलाकारों को दो-दो भूमिकाओं में देखना काफी रोचक होता है। हालांकि ऐसा बहुत कम फिल्मों में ही देखने को मिलता हैं। आप डबल रोल निभाने वाले कई कलाकारों को जानते भी होंगे, लेकिन कई ऐसे भी हैं, जो एक ही फिल्म में तीन-तीन किरदार निभा चुके हैं। ताजा उदाहरण साउथ सुपरस्टार अजित कुमार का है, जो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गुड बैड अग्ली' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजित इस फिल्म में ट्रिपल रोल करते नजर आएंगे। हालांकि, इसे देखने के लिए अगले साल तक का इंतजार करना होगा। फिल्म तो जब आएगी तब आएगी ही, लेकिन उससे पहले हम आपको कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में बता रहे हैं, जो एक फिल्म में तीन-तीन रोल कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
शाहरुख खान

बहुत कम लोग जानते होंगे कि शाहरुख खान एक ही फिल्म में तीन किरदार निभा चुके हैं। शाहरुख ने 'इंग्लिश बाबू देसी मैम' फिल्म में यह कारनामा किया था। यह फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी। इसमें सोनाली बेंद्रे ने भी काम किया था। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।
विज्ञापन

3 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम @thejohnabraham
जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम ने 'सत्यमेव जयते' फिल्म के सीक्वल में तीन किरदार निभाए थे। इनमें से दो किरदार उनके जुड़वा बेटों के थे। यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी। इसमें दिव्या कुमार खोसला ने भी अभिनय किया था। फिल्म का निर्देशन मिलाप झावेरी ने किया था। फिल्म में जॉन अब्राहम का किरदार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता है।

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने 'महान' फिल्म में तीन-तीन किरादर अदा करके अपने अभिनय कौशल का परिचय दिया था। यह फिल्म साल 1983 में रिलीज हुई थी, जिसमें बिग बी ने पिता और उसके दो बेटों का किरदार निभाया था। फिल्म में परवीन बॉबी, जीनत अमान और अमजद खान ने भी काम किया था। इसका निर्देशन एस रामनाथन ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम @riteishd
रितेश देशमुख

तीन किरदार निभाने वाले अभिनेताओं की सूची में रितेश देशमुख का नाम भी शामिल हैं। उन्होंने 'हमशकल्स' फिल्म में तीन रोल किए थे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिला था। फिल्म का निर्देशन साजिद खान ने किया था। यह साल 2014 में रिलीज हुई थी। इसमें सैफ अली खान ने भी तीन किरदार निभाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें