हाल के दिनों में बॉलीवुड में कई मेगा एक्शन फिल्में बनी। आने वाले दिनों एक्शन स्टार विद्युत जामवाल की फिल्म 'क्रैक: जीतेगा तो जिएगा' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में दर्शकों को जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलेगा। विद्युत अपनी फिल्मों में अपने सारे एक्शन सीन खुद परफॉर्म करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन विद्युत के अलावा भी इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार हैं, जो फिल्मों में अपने एक्शन सीन खुद से ही करते हैं। चलिए, आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में इंडस्ट्री के कौन-कौन से सितारे शामिल है, जिन्हें लोग खतरों के खिलाड़ी के तौर पर जानते हैं।