फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: शराब से इन सितारों का दूर-दूर तक नहीं कोई वास्ता, फिट रहने के लिए नशे से करते हैं तौबा

Wed, 22 May 2024 05:12 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शराब से है इन सितारों को तौबा - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखते हैं। उसके लिए एक विशेष तरह की जीवनशैली अपनाते हैं। अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी जैसे सितारे अपनी फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के लिए भी जाने जाते हैं। वहीं, कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो देर रात पार्टी करना पसंद करते हैं। शराब और सिगरेट का भी सेवन करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताएंगे जो शराब को बिल्कुल भी हाथ नहीं लगाते। आइए जानते हैं वो कौन-कौन से मशहूर सितारें हैं जो शराब से तौबा करते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

अक्षय कुमार

बात फिटनेस की हो तो अक्षय कुमार नंबर एक पर गिने जाते हैं। वह अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत सजग रहते हैं। उन्होंने अपनी जीवनशैली में जल्दी उठने और सोने, नियमित व्यायाम करने और स्वस्थ भोजन को शामिल किया है। लोग उनका उदाहरण भी देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय अपने दौर के उन अभिनेताओं में से हैं जो शराब नहीं पीते।
Maya Miriga: 40 साल बाद फिर चर्चा में आई उड़िया फिल्म 'माया मिरिगा', 1984 में मचाया था धमाल

विज्ञापन

3 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। दीपिका अपनी अदाकारी और खूबसूरती के चलते प्रशंसकों और दर्शकों की सराहना प्राप्त करती रहती हैं। बता दें कि अपने स्वास्थ्य को लेकर अभिनेत्री बहुत सजग रहती हैं। वह अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका फिट रहने के लिए शराब से दूरी बनाए रखती हैं।

4 of 7
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra
सिद्धार्थ मल्होत्रा
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हैं। वह नए दौर के अभिनेताओं में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धार्थ भी एक सधी हुई जीवनशैली को अपनाते हैं और शराब और अन्य नशों से खुद को दूर रखते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से है जो अपनी फिटनेस को लेकर बहुत गंभीर रहती हैं। शिल्पा को बहुत से लोग अपना फिटनेस आइकन मानते हैं। उनकी दिनचर्या में योग और व्यायाम शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री शराब और नशे से कोसो दूर रहती हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra
परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ रिलीज हुई है। फिल्म में उनकी भूमिका को काफी सराहा गया है। बता दें कि अभिनेत्री अपने वजन का काफी ख्याल रखती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह शराब को हाथ भी नहीं लगाती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन
‘शराबी’ फिल्म में अमिताभ बच्चन ने इस कदर शराबी की भूमिका निभाई की कोई कह नहीं सकता की असल जिंदगी में वह शराब और नशे से दूर रहते हैं। उनकी अदाकारी ने ही उन्हें बॉलीवुड का शहंशाह बना दिया। बता दें कि अमिताभ बच्चन अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग रहते हैं।
Time Travel Films: टाइम ट्रैवल पर आधारित हैं ये फिल्में, फ्लॉप हो गई थी अक्षय कुमार की फिल्म

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें