जॉन अब्राहम
- फोटो : इंस्टाग्राम-@thejohnabraham
जॉन अब्राहम
अभिनेता जॉन अब्राहम अब तक ओटीटी से दूर हैं। यहां डेब्यू को लेकर उन्हें कोई दिलचस्पी भी नहीं। हाल ही में उन्होंने इस बारे में बात करते हुए साफ कहा कि वे बडे़ परदे के एक्टर हैं। जॉन का कहना है, 'मेरे दिमाग में, मुझे लगता है कि मैं बड़े पर्दे के लिए बना हूं'। उन्होंने कहा, 'मैं अभी वेब सीरीज नहीं करना चाहता। हालांकि, इसमें कोई दोराय नहीं कि अगर बढ़िया कहानी मिलती है, जो मुझे वाकई में पसंद आएगी, तो मैं वेब सीरीज जरूर बनाऊंगा'। एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे राकेश मारिया की बायोपिक कर रहे हैं।