इन दिनों बॉलीवुड के कई कलाकार इजराइल द्वारा फिलिस्तीन पर किए जा रहे हमलों पर नजर बनाए हुए हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर ऑनलाइन विरोध दर्ज कराया जा रहा है। इसके लिए 'ऑल आइज ऑन राफा' वाली इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की जा रही है। ये पहला मौका नहीं है, जब बॉलीवुड सितारे किसी प्रदर्शन को अपना समर्थन दे रहे हैं। इससे पहले भी बहुत लोग अलग-अलग घटनाओं पर मुखर होकर सामने आते रहे हैं और न्याय के लिए आवाज उठाते रहे हैं। दीपिका पादुकोण, तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप और स्वरा भास्कर ऐसे ही कलाकारों में शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इन सभी ने कब-कब विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था।