फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Films: थिएटर मे रिलीज होती तो हाउसफुल रहती इन सितारों की वेडिंग फिल्म! टिकट खिड़की पर होता विकट नजारा!

Wed, 17 Apr 2024 03:53 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभी तक कई बॉलीवुड सितारों की वेडिंग फिल्म रिलीज हो चुकी है। इनमें से कुछ ऐसी है, जिन्हें लोगों ने बड़े चाव से देखा था और खूब पसंद किया था। इनमें अनुष्का-विराट, सिद्धार्थ-कियारा, दीपिका-रणवीर सिंह और रकुल प्रीत-जैकी की वेडिंग फिल्में शामिल है। 
विज्ञापन
1 of 5
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की वेडिंग फिल्म सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लोग इस फिल्म पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। अभी तक कई बॉलीवुड सितारों की वेडिंग फिल्म रिलीज हो चुकी है। इनमें से कुछ ऐसी है, जिन्हें लोगों ने बड़े चाव से देखा था। इनमें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की वेडिंग फिल्में शामिल है। इन्हें लोग आज भी देखना पसंद करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी, सितारों की सबसे ज्यादा चर्चित शादियों में से एक है। इनकी वेडिंग फिल्म का लोगों का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म के सामने आते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया था। सोशल मीडिया यूजर्स ने तो कमेंट बॉक्स को अपनी प्रतिक्रियाओं से भर दिया था। अनुष्का और विराट बला के खूबसूरत लग रहे थे। उनके कपड़ों से लेकर ज्वैलरी तक हर चीज सुर्खियों में रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी बेहद खास थी। यह शादी दो रिवाजों- सिंधी और कोंकणी से हुई थी। दोनों की वेडिंग फिल्म सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो गई थी। उनकी शादी की ड्रेस पर लोग फिदा हो गए थे। दीपिका के गहनों ने भी लोगों का ध्यान खींचा था।

4 of 5
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने राजस्थान के जैसलमेर में शादी की थी। फैंस ने इन दोनों की वेडिंग फिल्म को बहुत पसंद किया था। वहीं, शादी की तस्वीरों ने तो लाइक्स का रिकॉर्ड ही तोड़ दिया था। सोशल मीडिया पर इन दोनों की शादी की तस्वीरों पर आलिया और रणबीर की शादी की तस्वीरों से ज्यादा लाइक्स मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी की वेडिंग फिल्म पर भी लोगों ने दिल खोलकर प्यार बरसाया था। इसमें लोगों को कई प्यारे लम्हे देखने को मिले थे, जिन्होंने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी थी। मालूम हो कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी  ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में शादी रचाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें