फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: इन कलाकारों के पास है खुद का यूट्यूब चैनल, सब्सक्राइबर के मामले में नोरा हैं आगे

Sun, 28 Apr 2024 06:08 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया भट्ट के पास भी खुद का यूट्यूब चैनल है। आलिया सब्सक्राइबर के मामले में कार्तिक और प्रियंका से काफी आगे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : अमर उजाला
कुछ बॉलीवुड कलाकार ऐसे भी हैं, जो बड़े पर्दे के साथ-साथ यूट्यूब की दुनिया पर भी अपने काम का प्रदर्शन करते हैं।  आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, नोरा फतेही और कार्तिक आर्यन उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जिनके पास खुद का यूट्यूब चैनल है। इनके सब्सक्राइबर की संख्या भी काफी ज्यादा है। इन सभी के फैंस उनके कंटेट को खूब पसंद करते हैं। हालांकि, कुछ सितारे लंबे समय से इस प्लेटफॉर्म पर सक्रिय नहीं है, फिर भी लोग उनके पुराने वीडियो देखकर आनंद लेने के साथ-साथ उनसे सीखते भी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने साल 2019 में अपना यूट्यूब चैनल बनाया था। कोरोना के चलते जब लॉकडाउन लगा था, तब वह अपने चैनल पर काफी सक्रिय थे। महामारी के उस दौर में वह छोटे वीडियो और साक्षात्कार अपलोड किया करते थे।  उनकी वीडियो पर खूब व्यूज आते हैं। उनके बनाए व्लॉग को लोग पसंद करते हैं। उनके चैनल पर करीब 8 लाख सब्सक्राइबर हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा तो बाकी सितरों की तुलना में काफी पहले ही यूट्यूब चैनल बना चुकी थीं। वह यूट्यूब की दुनिया में साल 2014 से मौजूद हैं। हालांकि, अब वह चैनल पर सक्रिय नहीं हैं। उनके चैनल पर सामाजिक सेवा और अवॉर्ड शो से जुड़े वीडियो देखे जा सकते हैं। उनके चैनल पर करीब 7 लाख सब्सक्राइबर है।

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट

आलिया भट्ट के पास भी खुद का यूट्यूब चैनल है। आलिया सब्सक्राइबर के मामले में कार्तिक और प्रियंका से काफी आगे हैं। उनके चैनल पर 2.44 मिलियन सब्सक्राइबर है। आलिया के चैनल पर फिटनेस व्लॉग, स्कीन केयर रुटीन, उनके द्वारा चलाए गए अभियान और उनकी फिल्मों से जुड़े वीडियो देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
नोरा फतेही

नोरा फतेही यूट्यूब पर काफी सक्रिय हैं। वह थोड़े-थोड़े अंतराल के साथ वीडियो अपलोड करती रहती हैं। उनका आखिरी वीडियो फिल्म 'मड़गांव एक्सप्रेस' के ट्रेलर से जुड़ा था। उनके सब्सक्राइबर बाकी सितारों के मुकाबले काफी ज्यादा है। नोरा के यूट्यूब चैनल पर 3.97 मिलियन सब्सक्राइबर है। इस मामले में उन्होंने आलिया को भी पीछे छोड़ दिया है। उनके चैनल पर डांस के वीडियो देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें