फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stars Fond Of Street Food: स्ट्रीट फूड के दीवाने हैं ये सितारे, लिस्ट में किंग खान से लेकर काजोल तक शामिल

Mon, 27 May 2024 12:08 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बॉलीवुड के कई सितारे जहां फिट रहने के चक्कर में चीनी से लेकर समोसा तक खाना छोड़ चुके हैं। वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो सिर्फ प्रोटीन डाइट पर चल रहे हैं। ऐसे में चलिए हम आज आपको कुछ उन सितारों के बारे में बताते हैं जो खाने-पीने के शौकीन हैं। ये सितारे फिटनेस के मामले में भी अन्य सितारों से कम नहीं हैं, लेकिन फिर भी ये स्ट्रीट फूड तक चाव से खाते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टग्राम

इस लिस्ट में बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान का नाम सबसे पहले आता है। शाहरुख दिल्ली में पले-बढ़े हैं। वे आज भी स्ट्रीट फूड चाव से खाते हैं। वे खुद कई मौकों पर बता चुके हैं कि उन्हें कि दिल्ली के लोकल फूड उन्हें काफी पसंद है। 
विज्ञापन

3 of 5
काजोल - फोटो : इंस्टग्राम
शाहरुख खान की तरह ही उनकी खास दोस्त काजोल भी स्ट्रीट फूड की दीवानी हैं। सूत्रों की मानें तो काजोल ने खुद कई बार जाहिर किया है कि वे बाहर का खाना खाना पसंद करती हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है वे पानीपुरी जरूर खाती हैं। 

4 of 5
वरुण धवन - फोटो : इंस्टग्राम

इस लिस्ट में बॉलीवुड के खूबसूरत और फिट स्टार वरुण धवन भी शामिल हैं। शायद उनकी फिटनेस को देखकर आपको इस बात का यकीन नहीं हो, लेकिन खुद अभिनेता ने कई मौकों पर बताया है कि उन्हें पाव-भाजी खाना काफी पसंद है। वे शौक से स्ट्रीट फूड खाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टग्राम
बॉलीवुड की 'हसीन दिलरुबा' तापसी पन्नू भी स्ट्रीट फूड की शौकीन हैं। वे भी दिल्ली में पली-बढ़ी हैं। उन्हें अपने होम-टाउन की लोकल डिश पसंद है। उन्होंने बताया भी है कि जंक फूड में उन्हें छोले-भटूरे खाना बहुत पसंद हैं। वे फिट होने के साथ-साथ खाने-पीने की भी काफी शौकीन हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें