फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stars in South: इन फिल्मों में दिखेगा जान्हवी-कियारा का रोमांटिक अंदाज, विलेन के रोल में कहर बरसाएंगे सैफ

Sat, 21 Sep 2024 12:16 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों साउथ स्टार्स बॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स साउथ फिल्मों में नजर आ रहें हैं। जहां एक ओर जूनियर एनटीआर अब आगामी बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्म वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे। वहीं सैफ अली खान, जान्हवी कपूर और कियारा आडवाणी साउथ की फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड-साउथ - फोटो : इंस्टाग्राम
इन दिनों साउथ स्टार्स बॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स साउथ फिल्मों में नजर आ रहें हैं। जहां एक ओर जूनियर एनटीआर अब आगामी बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्म वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे। वहीं सैफ अली खान, जान्हवी कपूर और कियारा आडवाणी साउथ की फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@devaramovie
सैफ अली खान फिल्म देवरा में खलनायक के किरदार में नजर आएंगे। वैसे इस फिल्म से पहले सैफ अली खान 'आदिपुरुष' में भी विलेन के रोल में नजर आए। यूं तो इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक दोनों ही हिंदी फिल्म जगत से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन इसमें साउथ स्टार्स की मौजूदगी भी प्रमुखता से रही। प्रभास जहां भगवान राम के रूप में नजर आए तो सैफ रावण की भूमिका में दिखे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली, लेकिन फिल्म में सैफ के किरदार की चर्चा रही। अब सैफ फिल्म देवरा में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@devaramovie
जान्हवी फिल्म देवरा के जरिए अपना साउथ फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में जान्हवी, जूनियर एनटीआर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसने प्रशंसकों के बीच देवरा को लेकर उनकी उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है। इस फिल्म की रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 

4 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
बात करें फिल्म गेम चेंजर की तो इस साउथ फिल्म में कियारा आडवाणी नजर आएंगी। इस फिल्म में कियारा अभिनेता राम चरण के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म के कई रोमांटिक सॉन्ग रिलीज हो चुके हैं, जो दर्शकों को बेहद पसंद आए। फिल्म की रिलीज का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति पहले ही साउथ की कई साउथ सितारों से सजी आदिपुरुष में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में प्रभास ने भगवान राम की भूमिका निभाई थी, जबकि सैफ अली खान रावण की भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में कृति ने माता सीता की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली थी।
Yudhra Box Office Collection Day 1: युद्रा में दिखा दमदार एक्शन, जानें फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें