Star Kids Box Office: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन ‘आजाद’ से फिल्मी दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं राशा से पहले डेब्यू कर चुकीं फीमेल स्टार किड्स की पहली फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा है?
विज्ञापन
1 of 7
फीमेल स्टार किड्स की डेब्यू फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी फिल्म ‘आजाद’ से अभिनय की दुनिया में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में अजय देवगन और उनके भतीजे अमन देवगन भी नजर आएंगे। अमन भी इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे शुरुआती तौर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। फैंस को फिल्म से काफी उम्मीदे भी हैं। आइए जानते हैं राशा से पहले इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकीं फीमेल स्टार किड्स की डेब्यू फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
सोनम कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @sonamkapoor
सोनम कपूर
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने साल 2007 में फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। उनके साथ इस फिल्म में रणबीर कपूर और सलमान खान भी नजर आए। 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से महज 27 करोड़ का कारोबार किया और फ्लॉप साबित हुई।
विज्ञापन
3 of 7
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट
महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट पहली बार ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में नजर आईं। फिल्म रिलीज के बाद वह काफी ट्रोल भी हुई थीं। आलिया के साथ फिल्म में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। इन दोनों की भी यह डेब्यू फिल्म थी। साल 2012 में स्टार किड्स से सजी यह फिल्म रिलीज हुई, जिसका बजट 59 करोड़ रुपये था। बॉक्स ऑफिस से इस फिल्म ने 70 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया और हिट साबित हुई।
4 of 7
अथिया शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@athiyashetty
अथिया शेट्टी
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में अपने कदम जमाने की कोशिश की। हालांकि, इस फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं रहा और फिल्म औसत साबित हुई। इस फिल्म ने साल 2015 में सिनेमाघरों में दस्तक दिया था, जिसका बजट 32 करोड़ रुपये थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 33.47 करोड़ रुपये कलेक्शन किया।
विज्ञापन
5 of 7
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
जान्हवी कपूर
साल 2018 में श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर ने शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू किया। इस फिल्म का निर्माण 30 करोड़ रुपये में हुआ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 74.19 करोड़ का कलेक्शन किया और हिट साबित हुई।
विज्ञापन
6 of 7
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
सारा अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने साल 2018 में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘केदारनाथ’ से डेब्यू किया। इस फिल्म को प्रशंसकों और समीक्षकों की भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 68.57 करोड़ रुपये का कारोबार किया और हिट साबित हुई।
अनन्या पांडे
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने साल 2019 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। हालांकि, यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। 75 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 70.86 करोड़ का कलेक्शन किया था।