फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Engineers Day 2025: ‘3 इडियट्स’ से लेकर ‘स्वदेश’ तक, इन फिल्मों में दिखाई गई इंजीनियर्स की कहानी, देखें लिस्ट

Mon, 15 Sep 2025 03:55 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movies Based On Engineers: आज 15 सितंबर को इंजीनियर दिवस है। इस खास अवसर पर जानिए बॉलीवुड की वो फिल्में, जो इंजीनियर्स को समर्पित हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
इंजीनियर्स डे पर फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रतिवर्ष 15 सितंबर को इंजीनियर डे के रूप में मनाया जाता है। आज सोमवार को ये दिन सेलिब्रेट किया जा रहा है, जो इंजीनियर्स के महत्व हो दर्शाता है। सिनेमाई दुनिया में भी कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें इंजीनियर्स के संघर्ष को दिखाया गया है। आइए जानते हैं उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में…

विज्ञापन

2 of 6
छिछोरे - फोटो : सोशल मीडिया

छिछोरे
नितेश तिवारी के निर्देशन में साल 2019 में 'छिछोरे' फिल्म रिलीज हुई थी। इसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले लड़कों-लड़कियों की कहानी दिखाई गई है। साथ ही दिखाया जाता है कि एक लड़का IIT की परीक्षा ना पास कर पाने के डर से सुसाइड कर लेता है। हालांकि, बाद में वो बच जाता है। 'छिछोरे' में श्रद्धा कपूर भी अहम भूमिका में हैं।

विज्ञापन

3 of 6
3 इडियट्स - फोटो : यूट्यूब

3 इडियट्स
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित '3 इडियट्स' साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी तीन दोस्तों पर आधारित होती है, जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे होते हैं। फिल्म में कॉलेज के समय की दोस्ती, पढ़ाई का संघर्ष और मौज मस्ती को शानदार तरीके से दिखाया गया है। '3 इडियट्स' में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी मुख्य भूमिका में हैं।

4 of 6
फिल्म 'स्वदेश' - फोटो : इंस्टाग्राम @agppl

स्वदेश
शाहरुख खान अभिनीत 'स्वदेश' फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। इस फिल्म में दिखाया जाता है कि एक इंजीनियर, जो भारत छोड़ विदेश में पढ़ाई करने गया है। फिर वह छुट्टियों में भारत आता है और अपने गांव की समस्याओं को हल करने में जुट जाता है। यह फिल्म सभी इंजीनियर्स को समर्पित है।

विज्ञापन

5 of 6
सुपर 30 - फोटो : सोशल मीडिया

सुपर 30
सुपर 30 फिल्म एक प्रसिद्ध शिक्षक आनंद कुमार के जीवनी पर आधारित ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन विकास बहल ने किया है। इस फिल्म में दिखाया जाता है कि एक शिक्षक IIT की तैयारी करने वाले 30 बच्चों की कोचिंग चलाता है, वो भी बिल्कुल फ्री। फिल्म में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उड़ान - फोटो : सोशल मीडिया

उड़ान
'उड़ान' फिल्म साल 2010 में आई थी, जिसका निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया था। ये फिल्म एक ऐसे स्टूडेंट की कहानी है, जो बनना तो कवि चाहता था मगर पारिवारिक दबाव में उसे इंजीनियरिंग करनी पड़ती है। इस फिल्म की कहानी आकर्षित करती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें