भुज
- फोटो : सोशल मीडिया
भुज
साल 2021 में अभिषेक दुधैया के निर्देशन में 'भुज' फिल्म रिलीज हुई थी। ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान की कहानी है। इसकी कहानी भारतीय वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक के इर्द-गिर्द घूमती है। वह भुज वायु सेना बेस की कमान संभालते हैं और माधापार गांव की 300 स्थानीय महिलाओं की एक टीम का नेतृत्व करते हैं और मिशन पूरा करने का प्रयास करते हैं। यह फिल्म युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना के जवानों की बहादुरी और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, शरद केलकर, एमी विर्क, इहाना ढिल्लन जैसे कलाकार नजर आए थे।