फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitaare Zameen Par: 'सितारे जमीन पर' से पहले इन फिल्मों में दिखाई गई दिव्यांग लोगों की कहानी, खूब हुई तारीफ

Thu, 29 May 2025 05:40 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Movies Based on Disabled People: आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' से पहले कई बॉलीवुड फिल्मों में दिव्यांग लोगों की कहानी दिखाई गई है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
दिव्यांग लोगों पर बनी फिल्में - फोटो : यूट्यूब
आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा ने अहम किरदार निभाया है। आमिर खान ने फिल्म में एक कोच की भूमिका निभाई है। वह एक स्कूल में दिव्यांग बच्चों को बास्केटबॉल सिखाते हैं। बॉलीवुड में इससे पहले भी दिव्यांग लोगों पर फिल्में बनीं हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
द स्काइ इस पिंक - फोटो : यूट्यूब
द स्काई इज पिंक
प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की अदाकारी वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जायरा वसीम भी हैं। फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है जो 'इम्यून डेफिसिएंसी डिसऑर्डर' से पीड़ित होती है। फिल्म को काफी सराहा गया था।
विज्ञापन

3 of 6
बर्फी - फोटो : यूट्यूब
बर्फी
बर्फी फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसमें एक व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है, जो न तो बोल सकता है और न ही सुन सकता है। उससे दो लड़कियां प्यार करती हैं लेकिन वह उसे चुनता है जो दिव्यांग होती है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को लोगों ने खूब सराहा था।
यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: 'सितारे जमीन पर' से पहले देखें आमिर खान की ये फिल्में, कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देती हैं कहानियां

4 of 6
फिल्म 'पा' में अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
पा
साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'पा' में एक ऐसे बच्चे की कहानी दिखाई गई है जो शरीर से तो बड़ा हो गया लेकिन वह दिमाग से बड़ा नहीं हो पाया। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन एहम किरदार में हैं। फिल्म को काफी सराहा गया था।
विज्ञापन

5 of 6
गुजारिश - फोटो : यूट्यूब
गुजारिश
ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या की अदाकारी वाली फिल्म 'गुजारिश' साल 2010 में रिलीज हुई थी। इसमें एक ऐसे वयक्ति की कहानी दिखाई गई है जो सिर्फ अपने बिस्तर पर पड़ा रहता है। वह अदालत से इच्छा मृत्यु की मांग करता है लेकिन उसे इसकी इजाजत नहीं होती है। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्लैक - फोटो : यूट्यूब
ब्लैक
ब्लैक फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। इसमें अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी अहम किरदार में थे। फिल्म में एक बच्ची की कहानी दिखाई गई है जो दिव्यांग है और बहुत जिद्दी है। अमिताभ बच्चन उस लड़की को शिक्षा दिलाने में मदद करते हैं। इसके बाद जब अमिताभ बीमार पड़ते हैं तो वह लड़की उनक मदद करती है। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें