बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों में कई ऐसी फिल्म फ्रेंचाइजी आई हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इन फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया, बल्कि हर नई फिल्म के साथ इनका क्रेज बढ़ता ही गया। गोलमाल, सिंघम, हाउसफुल और भूल भुलैया बॉलीवुड की चार सबसे बड़ी और लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी हैं। इनमें से तीन में तो अक्षय कुमार ने काम किया है।