Bollywood Superhit Songs: हाल ही में सिनेमाघरों में 'मेट्रो इन दिनों' रिलीज हुई है, जिसका सॉन्ग 'जमाना लगे' बेहद पसंद किया जा रहा है। आइए जानते हैं ऐसी फिल्मों के बारे में, जिनके गाने काफी प्रसिद्ध हुए।
बॉलीवुड में अक्सर ऐसी फिल्में बनती हैं, जिनके कुछ गाने इतने फेसम हो जाते हैं कि वो दर्शकों को दिलों में बस जाते हैं। वहीं कुछ फिल्में, तो ऐसी भी रही हैं जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुईं, लेकिन उनके गानें काफी हिट रहे। शुक्रवार को 'मेट्रो इन दिनों' थिएटर में रिलीज हुई, जिसका गाना 'जमाना लगे' दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। चलिए जानते हैं कि किन फिल्मों के गानों ने दर्शकों को बनाया दीवाना।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
ऐ दिल है मुुश्किल
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऐ दिल है मुश्किल
करण जौहर के निर्देशन में साल 2016 में 'ऐ दिल है मुश्किल' रिलीज हुई। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन, आलिया भट्ट जैसे कलाकार मौजूद थे। फिल्म का 'चन्ना मेरेया' और 'ऐ दिल है मुश्किल' सॉन्ग काफी पंसद किया गया था। यह फिल्म हिट साबित हुई थी और इसके गानें लोगों के दिलों में बस गए थे।
विज्ञापन
3 of 8
मनीषा कोइराला
- फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala
अनवर
मनीष झा के निर्देशन में साल 2007 में 'अनवर' रिलीज हुई। इस फिल्म का 'मौला मेरे' और 'तोसे नैना लागे' सॉन्ग बहुत फेमस हुआ था। आज भी ये गाना लोग गुनगुनाते हुए दिख जाते हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इस फिल्म में मनीषा कोइराला नजर आईं थीं।
4 of 8
आशिकी
- फोटो : एक्स
आशिकी
1990 का वो साल, जब 'आशिकी' फिल्म रिलीज हुई। इसके गानों ने दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया था। 'मैं दुनिया भुला दूंगा', 'नजर के सामने', 'एक सनम चाहिए आशिकी के लिए', जैसे गानें आज भी लोगों की जहन में कैद हैं। फिल्म की कहानी भी दर्शकों को खूब रास आई थी। 'आशिकी' फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था।
विज्ञापन
5 of 8
बार बार देखो
- फोटो : इंस्टाग्राम
बार-बार देखो
कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर अभिनीत 'बार-बार देखो' साल 2016 में रिलीज हुई। इस फिल्म के गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आए थे। 'काला चश्मा', 'खो गए हम कहां' जैसे गानें खूब पसंद किए गए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन नित्या मेहरा ने किया था।
विज्ञापन
6 of 8
रॉय
- फोटो : एक्स
रॉय
रणबीर कपूर और जैकलिन फर्नांडीज अभिनीत 'रॉय' साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म का गाना 'तू है कि नहीं' और 'सूरज डूबा है यारो' ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। इसके अलावा 'चिटिया कलाइयां' को भी लड़कियों ने बहुत पसंद किया।
विज्ञापन
7 of 8
आशिकी 2
- फोटो : एक्स
आशिकी 2
आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत 'आशिकी 2' साल 2013 में रिलीज हुई। पहले पार्ट की तरह इस फिल्म की कहानी और गाने को बहुत पसंद किया गया। 'तुम ही हो', 'सुन रहा है', 'भुला देना' जैसे गानें लोगों के दिलों में कैद हो गए थे।
दिलवाले
शाहरुख खान और काजोल अभिनीत 'दिलवाले' के गाने भी बहुत प्रसिद्ध हुए थे। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था। फिल्म के गानों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। 'रंग दे तू मोहे गेरुआ' सॉन्ग काफी फेमस हुआ था।