फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Veteran Characters: 'सितारे जमीन पर' से लेकर 'चीनी कम' तक, अमिताभ से लेकर आमिर तक ने निभाए बुजुर्ग किरदार

Thu, 26 Jun 2025 03:35 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Films Where Elderly Characters Played Powerful Roles: 'सितारे जमीन पर' समेत बॉलीवुड की कई फिल्मों में उम्र दराज कलाकारों ने बहुत अच्छा किरदार निभाया है। इस खबर में हम इन्हीं लोगों के बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन, संजय मिश्रा, अनुपम खेर - फोटो : यूट्यूब
फिल्म 'सितारे जमीन पर' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में एक कोच की कहानी दिखाई गई है, जो दिव्यांग बच्चों को बास्केटबॉल सिखाता है। हालांकि कोच बच्चों को देखकर भड़क जाता है लेकिन उसे करतार पाजी नाम का किरदार समझाता है। इस किरदार को गुरपाल सिंह ने बहुत दमदार तरीके से निभाया है। ऐसे में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें उम्र दराज लोगों ने दमदार किरदार निभाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'चीनी कम' में अमिताभ और तब्बू - फोटो : एक्स (ट्विटर)
चीनी कम
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'चीनी कम' में एक ऐसे उम्र दराज आदमी की कहानी दिखाई गई है, जिसे 64 साल की उम्र में इश्क हो जाता है। कई परेशानियां उठाने के बाद दोनों शादी कर लेते हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन और तब्बू ने बेहतरीन अदाकारी की है।
विज्ञापन

3 of 6
संजय मिश्रा - फोटो : यूट्यूब
आंखों देखी
आंखों देखी फिल्म में एक ऐसे आम इंसान की कहानी दिखाई गई है जिसकी बेटी अपने पसंदीदा लड़के से शादी करना चाहती है। हालांकि उम्र दराज शख्स अपनी बेटी की शादी कहीं और करना चाहता है। जब उम्र दराज शख्स लड़के से मिलता है तो उसकी राय बदल जाती है। फिर वह आंखों देखी चीजों पर भरोसा करने लगता है। फिल्म में संजय मिश्रा ने उम्र दराज शख्स का किरदार निभाया है।

यह खबर भी पढ़ें: Siddhant Chaturvedi: नई एक्ट्रेस के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी ने दिए पोज, यूजर्स बोले- कोरियन फिल्मों में दिखोगे

4 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : यूट्यूब
निशब्द
साल 2007 में फिल्म 'निशब्द' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक उम्र दराज आदमी को अपनी बेटी की सहेली से इश्क हो जाता है। लड़की भी उम्र दराज शख्स से प्यार करने लगती है। इस रिश्ते की वजह से उम्र दराज शख्स की पत्नी और बेटी से रिश्ता खराब हो जाता है। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने उम्र दराज शख्स का किरदार बहुत अच्छे तरीके से निभाया है।
विज्ञापन

5 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : यूट्यूब
बुड्ढा होगा तेरा बाप
साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' में ऐसे उम्र दराज आदमी की कहानी दिखाई गई है जिसे लोग बेबस और कमजोर समझते हैं लेकिन वह उम्र दराज शख्स अपने आपको उम्र दराज कहलाना बिलकुल पसंद नहीं करता है। फिल्म में उम्र दराज शख्स को एक्शन करते हुए दिखाया गया है। इसमें अमिताभ बच्चन ने उम्र दराज शख्स का किरदार बखूबी निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नर्स के साथ अनुपम खेर - फोटो : यूट्यूब
विजय 69
साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म में एक पूर्व तैराकी प्रशिक्षक की कहानी दिखाई गई है। फिल्म की कहानी तब दिलचस्प हो जाती है जब एक उम्र दराज व्यक्ति अपनी पूर्व पत्नी के ट्रायथलॉन के सपने को पूरा करने की ठान लेता है। फिल्म में उम्र दराज शख्स के जज्बे को दिखाया गया है। इस किरदार को अनुपम खेर ने निभाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें