Kashmir Issue in Bollywood Films: 25 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म 'ग्राउंड जीरो' कश्मीर मुद्दे पर बनी है। हम इस खबर में उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो कश्मीर मुद्दे पर बनीं हैं।
विज्ञापन
1 of 6
कश्मीर मुद्दों पर बनी फिल्में
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के राज्य जम्मू व कश्मीर को धरती की जन्नत कहा जात है। यहां कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हुई है। यहां के कई मुद्दे सुर्खियों में रहते हैं। इन मुद्दों पर कई फिल्में बनी हैं। 25 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म 'ग्राउंड जोरी' भी कश्मीर मुद्दे पर बनी है। फिल्म की कहानी बीएसएफ अधिकारी दुबे पर आधारित है, जिन्होंने दो साल की जांच का नेतृत्व करके मास्टरमाइंड गाजी बाबा का पर्दा फाश किया था। इस खबर में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो कश्मीर मुद्दों पर बनी हैं।
हैदर
कश्मीर में कई तरह की कहानियां हैं। 2014 में रिलीज हुई फिल्म हैदर भी उन्हीं कहानियों में से एक है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक युवक को यह पता चलने पर परेशानी होती है कि उसकी मां का नया पति उसके पिता की मौत का जिम्मेदार है। वह उससे बदला लेना चाहता है। फिल्म इसी के आस-पास घूमती है। फिल्म में शाहिद कपूर और तब्बू हैं।
4 of 6
हाफ विडो
- फोटो : यूट्यूब
हाफ विडो
कश्मीर में उन औरतों को हाफ विडो (अर्ध विधवा) कहा जाता है, जिनके पति लापता हो गए हैं और यह पता नहीं है कि वह जिंदा हैं या उनकी मौत हो गई है। साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म इसी पर आधारित है। यह फिल्म कश्मीर के श्रीनगर की एक महिला की कहानी बताती है, जो अपने पति को खोजने की कोशिश करती है, जिसे भारतीय सेना ने अगवा कर लिया है। फिल्म में नीलोफर हमीद और शाहनवाज भट्ट अहम किरदार में हैं। Rajkummar Rao: शादी पर केंद्रित हैं राजकुमार राव की ये फिल्में, किसी में हंसी तो किसी में आएंगे आंसू
विज्ञापन
5 of 6
मिशन कश्मीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मिशन कश्मीर
मिशन कश्मीर साल 2000 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिखाया गया है कि एक पुलिस अधिकारी कश्मीर में गलती से एक परिवार को मार देता है। पुलिस अफसर परिवार के एक बच्चे अल्ताफ को गोद लेता है। अल्ताफ जब बड़ होता है तो उसे पता चलता है कि उसी अधिकारी ने उसके परिवार को मारा था तो वह उससे बदला लेना चाहता है। फिल्म में ऋतिक रोशन और संजय दत्त हैं।
नो फादर्स इन कश्मीर
यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिखाया गया है कि एक ब्रिटिश कश्मीरी लड़की कश्मीर में अपनी जड़ों को तलाश करती है। उसके साथ एक स्थानीय कश्मीरी लड़का माजिद भी है, जो उसके विदेशीपन से ज्यादा प्रभावित है। खेल-खेल में बड़ी गलती कर जाते हैं। फिल्म की कहानी इसी के आस-पास घूमती है। फिल्म में जारा वेब, सोनी राजदान और कुलभूषण खरबंदा ने अहम किरदार निभाया है।