फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: सफल डेब्यू के बाद, अचानक इंडस्ट्री से गायब हुए ये सितारे; लिस्ट में कई स्टारकिड्स भी शामिल

Tue, 22 Jul 2025 02:30 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Celebs Who Disappeared: बॉलीवुड में सिर्फ अच्छी शुरुआत मिलना ही काफी नहीं है। क्योंकि कई सितारे ऐसे भी हैं, जो अपने हिट डेब्यू के बावजूद इंडस्ट्री से अचानक गायब हो गए। जानिए लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल।
विज्ञापन
1 of 8
इमरान खान और अमृता राव - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स भी हुए हैं, जिन्हें शुरुआत में तो सफलता मिली, लेकिन उसके बाद वो अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए। इनमें कई ऐसे भी सितारे शामिल हैं, जिनकी पहली फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। जानते हैं कुछ उन स्टार्स के बारे में जो अचानक इंडस्ट्री से गायब ही हो गए।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इमरान खान
सुपरस्टार आमिर खान के भांजे इमरान खान ने साल 2008 में आई फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म को पसंद भी किया गया था। इसके बाद इमरान खान कई और फिल्मों में भी नजर आए जिनमें ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘ब्रेक के बाद’, ‘मटरू की बिजली का मन डोला’, ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा’, ‘एक मैं और एक तू’, ‘गोरी तेरे प्यार में’ और ‘डैली वैली’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इमरान आखिरी बार 2015 में आई फिल्म ‘कट्टी-बट्टी’ में नजर आए थे। इसके बाद लगभग दस साल बीत चुके हैं, लेकिन इमरान खान इंडस्ट्री से गायब हैं। हालांकि, ऐसी चर्चाएं हैं कि वो ‘हैप्पी पटेल’ नाम की फिल्म में नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 8
असिन - फोटो : सोशल मीडिया

असिन
आमिर खान के साथ सुपरहिट फिल्म ‘गजनी’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली अभिनेत्री असिन बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री में भी काफी चर्चित रहीं। लेकिन शादी के बाद असिन अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गईं। असिन की बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो इनमें अधिकतर बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं। असिन की फिल्मों में ‘गजनी’, ‘लंदन ड्रीम्स’, ‘रेडी’, ‘हाउसफुल 2’, ‘बोल बच्चन’, ‘खिलाड़ी 786’ और ‘ऑल इज वेल’ जैसी फिल्में शामिल हैं। असिन ने अपने करियर में आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे स्टार्स के साथ काम किया है।

4 of 8
आयशा टकिया - फोटो : सोशल मीडिया

आयशा टकिया
2004 में आई ‘टार्जन द वंडर कार’ से अपनी शुरुआत करने वाली आयशा टकिया ने बॉलीवुड में कई फिल्में की। उन्होंने सलमान खान, शाहिद कपूर और अजय देवगन जैसे स्टार्स के साथ भी काम किया। लेकिन आयशा टकिया शादी के बाद अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गईं। आयशा टकिया की फिल्मोग्राफी में ‘टार्जन द वंडर कार’ के अलावा ‘दिल मांगे मोर’, ‘डोर’, ‘वांटेड’, ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘फुल एंड फाइनल’ और ‘पाठशाला’ जैसी फिल्में शामिल हैं। आयशा आखिरी बार 2011 में आई फिल्म ‘मोड़’ में नजर आई थीं।

विज्ञापन

5 of 8
अमृता राव - फोटो : सोशल मीडिया

अमृता राव
साल 2006 में आई फिल्म ‘विवाह’ से रातों-रात नेशनल क्रश बन जाने वाली अमृता राव ने अपने करियर में कई फिल्में की। लेकिन फिर अमृता अचानक लाइमलाइट से दूर हो गईं। हालांकि, वो छह साल पहले आई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘ठाकरे’ में नजर आई थीं। लेकिन फिलहाल अमृता एक लंबे वक्त से इंडस्ट्री से दूर हैं। अमृता ने अपने करियर में ‘इश्क विश्क’, ‘मस्ती’, ‘मैं हूं ना’, ‘वाह लाइफ हो तो ऐसी’, ‘शिखर’, ‘प्यारे मोहन’ और ‘शौर्य’ जैसी फिल्में दी हैं।

विज्ञापन

6 of 8
मैं हूं ना, जायद खान - फोटो : सोशल मीडिया

जायद खान
इंडस्ट्री में कई स्टारकिड ऐसे भी रहे जिनका करियर कुछ खास नहीं रहा। ऐसे ही स्टारकिड्स में शामिल हैं वेटरन एक्टर संजय खान के बेटे जायद खान। ‘चुरा लिया है तुमने’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले जायद खान का करियर कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने अपने करियर में ‘दस’, ‘मैं हूं ना’, ‘शादी नंबर 1’, ‘कैश’, ‘तेज’ ‘रॉकी’, ‘युवराज’ और ‘ब्लू’ जैसी फिल्मों में काम किया है। लेकिन उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली। जायद आखिरी बार दस साल पहले 2015 में आई फिल्म ‘शराफत गई तेल लेने’ में नजर आए थे।

विज्ञापन

7 of 8
उदय चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

उदय चोपड़ा
कई एक्टर-एक्ट्रेस को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले और उन्हें स्टार बनाने वाले निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा का बॉलीवुड में करियर सफल नहीं हो पाया। अपने प्रोडक्शन हाउस यशराज की फिल्म ‘मोहब्बतें’ से डेब्यू करने वाले उदय चोपड़ा सिर्फ अपने पिता और अपने बैनर की ही फिल्मों तक सीमित रह गए। उनके करियर में ‘मोहब्बतें’ और ‘धूम’ सीरीज के अलावा कोई भी हिट फिल्म नहीं है। ऐसे में उदय चोपड़ा का करियर नहीं चल पाया। उदय चोपड़ा आखिरी बार धूम सीरीज की आखिरी फिल्म ‘धूम 3’ में ही नजर आए थे।

विज्ञापन

8 of 8
स्नेहा उल्लाल और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
स्नेहा उल्लाल
अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल को सलमान खान ने 2005 में अपनी फिल्म ‘लकी’ से लॉन्च किया था। सलमान खान के साथ डेब्यू करने के बाद भी स्नेहा का करियर बॉलीवुड में रफ्तार नहीं पकड़ सका। जब स्नेहा आई थीं तो उनकी तुलना ऐश्वर्या राय से की गई थी। लेकिन बाद में स्नेहा दो-चार बॉलीवुड फिल्मों में ही नजर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें