फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारों की दिवाली पार्टी: मृणाल ठाकुर ने लगाया ग्लैमर का तड़का, श्रिया का दिखा देसी लुक, उर्मिला ने लूटी महफिल

Sun, 25 Oct 2026 09:52 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मुंबई में बीती रात सितारों के लिए दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया।
  • जिसमें शिल्पा शेट्टी, मृणाल ठाकुर से लेकर श्रिया सरन तक कई सितारे शामिल हुए।
  • अब सितारों के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
दिवाली पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली का त्योहार आने में अभी लगभग दो हफ्ते का समय बाकी है, लेकिन बॉलीवुड गलियारों में इसकी रौनक अभी से देखने को मिल रही है। आयुष्मान खुराना के बाद मुंबई में बीती रात एक और दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया। ऐसे में रोशनी और जश्न के इस खास मौके पर सितारों ने अपने शानदार अंदाज से महफिल में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन


अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींचा, तो श्रिया सरन ने देसी अंदाज में खूबसूरती का जलवा बिखेरा। वहीं, उर्मिला मातोंडकर भी अपने दिलकश अंदाज से महफिल लूटती नजर आईं। आइए देखते हैं सितारों के दिवाली पार्टी लुक की खास झलकियां।
Trending Videos

मृणाल ठाकुर की दिखी दिलकश अदाएं
दिवाली पार्टी में मृणाल ठाकुर बेहद ही शानदार अंदाज में नजर आईं। उन्होंने इस खास मौके पर नेवी ब्लू कलर का आउटफिट पहना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
 

श्रेया सरन का दिखा देसी लुक
श्रेया सरन ने पार्टी में शिमरी सिल्वर साड़ी को हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ पहना। उन्होंने अपने फेस्टिव लुक को एक स्टेटमेंट चोकर, मैचिंग इयररिंग्स के साथ पूरा किया।
 

अंशुला कपूर का सिंपल अंदाज
अंशुला कपूर शानदार ब्लैक अनारकली सूट में फेस्टिव लुक वाली वाइब देते हुए नजर आईं। अपने इस लुक को उन्होंने बड़े-बड़े इयररिंग्स और गोल्डन बैग के साथ पूरा किया।
 

शिल्पा शेट्टी का व्हाइट आउटफिट
शिल्पा शेट्टी व्हाइट कलर के खूबसूरत एम्बेलिश्ड एथनिक आउटफिट में बेहद शानदार नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग पोटली बैग के साथ स्टाइल किया। स्टेटमेंट ईयररिंग्स और करीने से बने हेयर बन के साथ अभिनेत्री ने अपने फेस्टिव लुक को पूरा किया।
 

अहसास चन्ना के स्टाइल ने खींचा ध्यान
अहसास चन्ना ने मेटैलिक डिटेलिंग वाली नीले रंग की साड़ी में अपने खूबसूरत अंदाज से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने साड़ी के साथ हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज पहना था। चोकर नेकलेस, ईयररिंग्स और स्लीक बन के साथ अभिनेत्री ने अपने लुक को पूरा किया।
 

उर्मिला मातोंडकर का शानदार अंदाज
उर्मिला मातोंडकर हल्के हरे रंग के कढ़ाईदार एथनिक आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आईं। अभिनेत्री ने अपने लुक को आकर्षक नेकलेस और इयररिंग्स के साथ पूरा किया। वहीं, वॉल्यूमिनोस हेयर बन ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। अपने इस शानदार अंदाज से उर्मिला ने महफिल की सारी लाइमलाइट बटोर ली।
 
विज्ञापन

इम्तियाज अली की बेटी इदा
इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने बारीक कढ़ाई और खूबसूरत टील रंग की साड़ी में अपने शानदार अंदाज से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने साड़ी के साथ सिल्वर रंग का ब्लाउज पहना था। पारंपरिक गहनों और मैचिंग एम्बेलिश्ड क्लच के साथ इदा ने अपने लुक को पूरा किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें