फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: कोई आलू तो कोई है चिरकुट..., इन सितारों के निक नेम जान नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Thu, 18 Apr 2024 05:56 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में आज कल फैंस से कुछ भी छुपा पाना काफी मुश्किल सा हो गया है। ऐसे में प्रशंसक भी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में सब कुछ जानने के लिए काफी बेचैन होते हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड के ऐसे तमाम सितारों के बारे में बताएंगे, जिनको घर में किसी और नाम से बुलाया जाता है। करीना से लेकर ऋतिक रोशन तक अपने घर में फनी निक नेम से जाने जाते हैं। आइए जानते हैं इनके फनी निक नेम...
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री की लिस्ट में शुमार हैं। आलिया बेहद क्यूट हैं, इसलिए इनका निक नेम भी काफी क्यूट है। दरअसल, आलिया को घर पर सभी आलू कह कर बुलाते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस भी अभिनेत्री को इसी नाम से बुलाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन हाल ही में, फिल्म वॉर में नजर आए थे। फैंस ने इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अभिनय की खूब सराहना की थी। बता दें कि ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन वैसे तो काफी हैंडसम हैं, लेकिन उनका निक नेम काफी क्यूट है। ऋतिक को घर में सभी डुग्गू कहकर बुलाते हैं। अभिनेता का यह निक नेम उनकी दादी मां ने दिया था।

4 of 5
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा
अभिनेता गोविंदा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। गोविंदा ने फिल्मी दुनिया छोड़ अब राजनीति में एंट्री कर ली है। बता दें कि गोविंदा के घर का नाम चीची है और सभी उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं। गोविंदा को बचपन में ही उनकी नानी मां ने यह नाम दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। श्रद्धा कपूर की इंडस्ट्री में सबसे काफी अच्छी दोस्ती है। ऐसे में आलम यह है कि उनके दोस्त वरुण धवन उन्हें प्यार से चिरकुट कहकर बुलाते हैं।
 

Elvish Yadav: 'भगवान ना करे कि कोई वहां जाए', जेल में पांच रातें बिताने पर छलका एल्विश यादव का दर्द

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें