फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण और नताशा के लिए उमड़ा बॉलीवुड का प्यार, स्टार्स ने इस तरह दी नए जोड़े को बधाई

Mon, 25 Jan 2021 11:32 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वरुण धवन-नताशा दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने रविवार को अपने बचपन की साथी नताशा दलाल को जीवनसाथी बना लिया। अलीबाग में बेहद निजी कार्यक्रम का आयोजन करते हुए वरुण और नताशा शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि कोरोना महामारी के कारण जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए बहुत कम लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था, लेकिन शादी के बाद वरुण और नताशा को पूरा बॉलीवुड शुभकामनाएं दे रहा है। आगे पढ़िए नए कपल पर बॉलीवुड ने किस अंदाज में बरसाया प्यार और आशीर्वाद-
विज्ञापन

2 of 6
anushka sharma - फोटो : instagram
वरुण धवन ने शादी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि अभी अभी मैं अपने प्यार के साथ आधिकारिक संबंध में बंध गया। बस फिर क्या था... उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। सबसे पहले तो अनुष्का शर्मा ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि वीडी और नताशा, तुम्हें ढेरों बधाइयां। तुम दोनों जीवन भर खुश रहो, साथ रहो और आगे बढ़ते रहो। 
विज्ञापन

3 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण ने लिखा कि शादी के लिए तुम दोनों को बधाई। जीवन भर तुम्हारा प्यार और साथ इसी तरह बना रहे। 

4 of 6
Varun Dhawan and Shraddha Kapoor - फोटो : Social Media
वहीं, वरुण धवन की बचपन की दोस्त श्रद्धा कपूर ने लिखा बधाई हो बबड़ू और नट्स। परिनीति चोपड़ा ने दोनों की शादी के तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि बधाई हो वीडी और नताशा। तुम दोनों के लिए मैं बहुत खुश हूं।
विज्ञापन

5 of 6
कटरीना कैफ-वरुण धवन
इनके अलावा वरुण की दोस्त कटरीना कैफ ने भी उन्हें बधाई थी। वहीं साउथ अभिनेत्रियां सामंथ रुथ प्रभु और श्रुति हसन ने भी नवविवाहत जोड़े को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बॉलीवुड हस्तियों ने वरुण और नताशा को दी बधाई - फोटो : instagram
इनके अलावा बादशाह, वाणी कपूर, धर्मेश, अपारशक्ति खुराना, नेहा धूपिया, नरगिस फाखरी, फातिमा सना शेख, सोनम बाजवा, अरमान मलिक, सानिया मिर्जा, कुणाल खेमू, अनुपम खेर, सोनाक्षी सिन्हा, बिपाशा बसु और अन्य हस्तियों ने भी दोनों को ढेर सारी बधाइयां दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें