बॉलीवुड में कई तरह की जोड़ियां देखने को मिलती हैं जैसे बाप-बेटे की जोड़ी, भाई-बहन की जोड़ी, पति-पत्नी की जोड़ी जो फिल्मों में काम करते दिखाई देते हैं। ऐसी ही जोड़ियों में एक जोड़ी है भाई-भाई की जोड़ी। चलिए आज आपको हम बॉलीवुड के भाइयों की जोड़ी के बारे में बताते हैं जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते नजर आते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
सनी देओल बॉबी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के भाइयों की जोड़ी की बात हो और देओल ब्रदर्स का जिक्र सबसे पहले न हो तो बात नहीं बनेगी। सनी देओल और बॉबी देओल दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे हैं। दोनों भाइयों ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। साल 2023 तो देओल ब्रदर्स के नाम रहा है। 2023 में सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' और बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' ने जबरदस्त कामयाबी हासिल की थी।
विज्ञापन
3 of 5
विक्की कौशल और सनी कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम
भाइयों की बात हो रही है तो कौशल ब्रदर्स को भी हम नहीं भूल सकते हैं। विक्की कौशल और सनी कौशल सगे भाई हैं और दोनों ही काफी टैलेंटेड हैं। साल 2023 में विक्की की फिल्म 'सैम बहादुर' ने जहां सिनेमाघरों में धमाल मचाया था वहीं सनी कौशल की फिल्म 'चोर निकल के भागा' को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। सनी भी अपने भाई के नक्शे कदम पर चल रहे हैं।
4 of 5
आयुष्मान खुराना और अपार शक्ति खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के मशहूर भाइयों की जोड़ी में खुराना ब्रदर्स का भी शुमार होता है। आयुष्मान खुराना और अपार शक्ति खुराना दोनों सगे भाई हैं। दोनों में काफी प्यार भी देखने को मिलता है। जहां आयुष्मान खुराना बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दे चुके हैं वहीं अपार शक्ति खुराना भी काफी मेहनत कर रहे हैं। अपार शक्ति खुराना 'स्त्री', पति-पत्नी और वो ' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं।
बॉलीवुड में अभिनेता शाहिद कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी उन्हीं की तरह अभिनेता हैं। दोनों भाई काफी टैलेंटेड हैं और बॉलीवुड में अपनी मेहनत के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। जहां शाहिद के हिस्से में कई हिट फिल्में आई हैं वहीं ईशान अभी भी काफी मेहनत कर रहे हैं ताकि वे भी बॉलीवुड में सफल हो सकें।