फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Movies: 5 बॉलीवुड फिल्में, जो रिलीज के बाद बनीं कल्ट क्लासिक, जिन्हें लोग आज भी देखना पसंद करते हैं

Thu, 25 Apr 2024 03:41 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड में हर तरह की फिल्में बनती रही हैं, लेकिन उनमें से कुछ फिल्में ऐसी भी है, जो रिलीज के बाद लोगों के लिए एक मिसाल बन गई। ऐसी खास फिल्मों को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। इन कल्ट क्लासिक फिल्मों में मदर इंडिया, अंदाज अपना-अपना, रॉकस्टार, जाने भो दो यारों, मेरा नाम जोकर तक शामिल हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों की खासियत कि यह आज भी लोगों को क्यों पसंद हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्में जो रिलीज के बाद बनीं कल्ट क्लासिक - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में हर तरह की फिल्में बनती रही हैं, लेकिन उनमें से कुछ फिल्में ऐसी भी है, जो रिलीज के बाद लोगों के लिए एक मिसाल बन गई। ऐसी खास फिल्मों को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। इन कल्ट क्लासिक फिल्मों में मदर इंडिया, अंदाज अपना-अपना, रॉकस्टार, जाने भो दो यारों, मेरा नाम जोकर तक शामिल हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों की खासियत कि यह आज भी लोगों को क्यों पसंद हैं।
विज्ञापन

2 of 6
मदर इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
मदर इंडिया
सुनील दत्त और नरगिस की फिल्म 'मदर इंडिया' साल 1957 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का डायरेक्शन महबूब खान ने किया था।  हिंदी सिनेमा के इतिहास में 'मदर इंडिया' सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक मानी जाती है। जब भी कल्ट क्लासिक फिल्मों की बात होती है तो इस मूवी का जिक्र जरूर होता है। 'मदर इंडिया' में नरगिस और सुनील दत्त के अभिनय को लोगों ने खूब सराहा। 
विज्ञापन

3 of 6
अंदाज अपना-अपना - फोटो : सोशल मीडिया
अंदाज अपना-अपना
फिल्म 'अंदाज अपना अपना' एक कॉमेड्री-ड्रामा थी। यह साल 1994 में रिलीज हुई थी। 'अंदाज अपना अपना' में सलमान खान और आमिर खान ने अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। इस फिल्म में आमिर और सलमान की केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी।

4 of 6
रॉकस्टार - फोटो : सोशल मीडिया
रॉकस्टार
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की प्रसिद्ध फिल्मों में से एक 'रॉकस्टार' है। इसमें उन्होंने स्टार सिंगर जॉर्डन का किरदार निभाया था। इस फिल्म से रणबीर कपूर को काफी प्रसिद्धी मिली थी। इस फिल्म में रणबीर के अपोजिट अभिनेत्री नरगिस फाखरी नजर आई थी। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था। 'रॉकस्टार' में रणबीर की एक्टिंग फैंस को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म के गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
जाने भो दो यारों - फोटो : सोशल मीडिया
जाने भो दो यारों
साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म जाने भी दो यारो लोगों को आज भी पसंद है। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, रवि बासवानी, सतीश कौशिक और सतीश शाह जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की खास बात यह थी कि इस फिल्म में सभी किरदारों का अभिनय काफी शानदार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेरा नाम जोकर - फोटो : सोशल मीडिया
मेरा नाम जोकर
साल 1970 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरा नाम जोकर' कल्ट क्लासिक साबित हुई थी। इसमें राज कपूर ने ना सिर्फ अभिनाय किया था बल्कि फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। 'मेरा जाम जोकर' में राज कपूर का शानदार अभिनय लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म के कई गाने काफी फेमस हुए थे, जिन्हें लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें