मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' से लोगों की नजरों में चढ़ीं टिस्का चोपड़ा को एक अनजान शख्स ने शादी का प्रस्ताव भेजा है। जिसके बाद पहले से शादीशुदा इस 44 वर्षीय एक्ट्रेस ने जवाब मे कहा कि 'धन्यवाद, हां, मैं तैयार हूं मुझे अपनी डिटेल्स दें। मेरे पति भी देखना चाहते हैं कि मैं किसके लिए उन्हें छोड़ रही हूं”। हालांकि टिस्का ने ये जवाब मजाक में ही दिया था। वैसे बॉलीवुड में उन एक्ट्रेसेज की कमी नहीं जिन्होंने देर से शादियां की। किसी ने 60 की उम्र में तो किसी ने 40 में अपना घर बसाया। अगली स्लाइड में जानिए ऐसे ही 10 एक्ट्रेसेज के बारे में...
विज्ञापन
2 of 11
सुहासिनी मूले
एक्ट्रेस सुहासिनी मूले ने डॉ. अतुल गुर्टु से 60 साल की उम्र में शादी की थी। दोनों ने 2011 में सात फेरे लिए।
विज्ञापन
3 of 11
नीना गुप्ता
नीना गुप्ता ने सीए विवेक मिश्रा से 2008 में शादी की थी। शादी के समय नीना की उम्र 49 साल थी।
4 of 11
उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला ने अपने से 9 साल छोटे कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से 42 साल की उम्र में शादी की।
विज्ञापन
5 of 11
प्रीति जिंटा
प्रीति ने 41 साल की उम्र में साल 2016 में खुद से 10 साल छोटे अमेरिकन सिटिजन जीन गुडइनफ से 29 फरवरी को लॉस एंजिलस में हुई एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। दोनों की शादी बेहद गुपचुप तरीके से हुई थी।
विज्ञापन
6 of 11
लीसा रे
एक्ट्रेस लीसा रे ने 2010 में मैनेजमेंट कंसल्टेंट जेसन देहनी से शादी की थी। शादी के समय लीसा की उम्र 40 साल थी।
विज्ञापन
7 of 11
ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड की पहली इंटरनेशनल स्टार और विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय ने भी 34 साल की उम्र में अपने से छोटे अभिषेक बच्चन से शादी रचाई।
8 of 11
माधुरी दीक्षित
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने 32 साल की उम्र में करोड़ों दिलों को तोड़ते हुए अमेरिका के डॉक्टर श्रीराम नेने से विवाह रचाया था।
9 of 11
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी ने 2014 में डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। शादी के वक्त रानी की उम्र 36 साल थी।
10 of 11
शिल्पा शेट्टी
लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शिल्पा और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने शादी करने का फैसला लिया था। रॉयल अंदाज में हुई इस शादी के दौरान शिल्पा की उम्र 34 साल थी।
विद्या बालन
34 वर्षीय विद्या की ये पहली शादी थी, जबकि उनके पति और मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर की ये तीसरी शादी। शादी मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित ग्रीन गिफ्ट नाम के बंगले में हुई थी।