भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @bhumipednekar
पहली फिल्म में संध्या का किरदार निभाने के बाद ही भूमि दर्शकों को भा गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी पहली फिल्म को 45 बार देखा था। दम लगा के हईशा के बाद भूमि ने टॉयलेट एक प्रेम कथा, शुभ मंगल सावधान, बाला, पति पत्नी और वो, सांड की आंख और बधाई दो समेत कई फिल्मों में काम किया। बधाई दो के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर क्रिटिक्स पुरस्कार मिला था।