फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asha Sachdev: नफीसा सुल्तान कैसे बनीं बॉलीवुड की आशा सचदेव, फिल्म 'बिंदिया और बंदूक' से हुईं मशहूर

Mon, 27 May 2024 07:18 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आशा सचदेव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
दिग्गज अदाकारा आशा सचदेव बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। 70 की दशक की ये खूबसूरत आंखों  वाली अभिनेत्री आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें आपको बताते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आशा सचदेव - फोटो : इंस्टग्राम
70 की दशक की खूबसूरत अभिनेत्री आशा सचदेव का असली नाम कम ही लोगों पता होगा। आशा सचदेव का जन्म मुंबई एक मुस्लिम परिवार में हुआ था और उनका नाम नफीसा सुल्तान था। उनका नाम क्यों बदला इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है। 
विज्ञापन

3 of 5
आशा सचदेव - फोटो : इंस्टग्राम

दरअसल आशा सचदेव के पिता आशिक हुसैन वारसी राइटर थे और उनकी मां रजिया भी फिल्मों में काम करती थीं। बाद में दोनों का तलाक हो गया और आशा की मां ने आईपी सचदेव से दूसरी शादी कर ली। इसके बाद ही नफीसा का नाम आशा रखा गया जो बाद में चलकर बॉलीवुड में मशहूर अभिनेत्री बनीं।

4 of 5
आशा सचदेव - फोटो : इंस्टग्राम
आशा सचदेव के बारे में एक और बात भी शायद कम ही लोगों को पता होगी। बॉलीवुड स्टार अरशद वारसी की आशा सचदेव के सौतेले भाई हैं। आशा की मां से तलाक के बाद अरशद की मां से उन्होंने निकाह कर लिया था। इस तरह से आशा और अरसद सौतेले भाई-बहन हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आशा सचदेव - फोटो : इंस्टग्राम
आशा सचदेव भी अपनी मां की तरह एक्टिंग करना चाहती थीं और उन्होंने बॉलीवुड में धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाना शुरू भी कर दिया था। बॉलीवुड के कई मशहूर निर्देशक उनके साथ काम करना चाहते थे, लेकिन तभी उन दिनों आशा एक गलती कर बैठीं। साल 1972 में आशा ने छोटे बजट की बी-ग्रेड फिल्म 'बिंदिया और बंदूक' में काम किया था। इस फिल्म से उन्हें काफी पहचान मिली, लेकिन इसके बाद उन्हें कोई बड़ी फिल्म नहीं मिली। इस फिल्म के किरदार की वजह से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें