Bollywood Actress: आज हम बात करने वाले हैं ऐसी एक्ट्रेस की जो अदाकारी के अलावा कई हुनर जानती हैं। वह डांस करती हैं और मार्शल आर्ट में माहिर हैं। देखें उनकी तस्वीरें।
बॉलीवुड की कई बेहतरीन एक्ट्रेस हैं जो अदाकारी के अलावा कई हुनर में माहिर हैं। इन्हीं अभिनेत्रियों में से एक नाम है अदा शर्मा का।
विज्ञापन
2 of 8
अदा शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @adah_ki_adah
अदा शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 11 मई 1992 को मुंबई में हुआ था। उनके माता-पिता का ताल्लुक दक्षिण भारत से है।
विज्ञापन
3 of 8
अदा शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @adah_ki_adah
अदा शर्मा ने साल 2008 में फिल्म '1920' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया था।
4 of 8
अदा शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @adah_ki_adah
अदा शर्मा के पिता भारतीय नैवी में थे। उनकी मां क्लासिकल डांसर थीं। यही वजह है कि अदा शर्मा भी बेहतरीन डांसर हैं। वह तीन साल की उम्र से डांस कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 8
अदा शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @adah_ki_adah
अदा शर्मा ने कथक डांस में 'नटराज गोपी कृष्ण कथक नृत्य अकादमी' मुंबई से स्नातक किया है। उन्होंने अमेरिका में चार महीनों तक सालसा डांस सीखा है।
विज्ञापन
6 of 8
अदा शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @adah_ki_adah
यही नहीं अदा शर्मा ने 'जैज' डांस और 'बैले' डांस सीखा। वह जबरदस्त 'बेली डांसर' भी हैं। अदा ने सिलंबम (हथियार चलाने का हुनर) में भी हाथ आजमाया है।
विज्ञापन
7 of 8
अदा शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @adah_ki_adah
अदा शर्मा 'कमांडो 3', 'द केरल स्टोरी' और 'तुमको मेरी कसम' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड के अलावा वह तेलुगु फिल्मों में अभिनय करती हैं।