फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mental Health Awareness Month: बाबिल खान ही नहीं, संजय दत्त से लेकर आलिया भट्ट तक ने झेला मानसिक बीमारी का दंश

Tue, 06 May 2025 06:53 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mental Health Awareness Month: हाल ही में अभिनेता बाबिल खान के वायरल वीडियो ने सबको परेशान कर दिया था। हालांकि, इसे लेकर उनकी मां ने सफाई दी थी कि इसके गलत मायने ना निकाले जाएं। आज जानेंगे उन एक्टर्स के बारे में, जिन्होंने झेली मेंटल हेल्थ संंबंधी समस्या। 

विज्ञापन
1 of 6
संजय दत्त, बाबिल खान और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्टर बाबिल बाबिल खान का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ था, जिसके बाद अभिनेता ने अकाउंट भी डिलीट कर दिया था। इसे लेकर बाबिल की मां सुतापा की तरफ से बयान सामने आया था, जिसमें कहा गया था कि हर इंसान की तरह बाबिल के लिए भी कुछ दिन मुश्किल हो सकते हैं। उन्हें भी मुश्किल दिनों से गुजरना पड़ता है और यह उनमें से एक था और कहा कि वह पूरी तरह ठीक हैं और जल्द ही बेहतर महसूस करेंगे। इस बात पर कई दिग्गज कलाकार उन्हें मजबूत होने का सुझाव दे रहे थे। सिनेमाई दुनिया में ऐसे कई एक्टर्स हैं, जिन्हें मानसिक बीमारी जैसी समस्या का सामन करना पड़ा है। आइए जानते हैं उनके बारे में।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
'द भूतनी' में नजर आएंगे संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay

संजय दत्त
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त को भी अपने व्यक्तिगत जीवन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनकी मां की मौत, शराब, ड्रग्स की लत और जेल जाने से वो पूरी तरह टूट गए थे, जिसका उनके दिमाग पर गहरा प्रभाव पड़ा था। कुछ समय बाद वह भी मानसिक बीमारी का शिकार हो गए थे। हालांकि, फिर उन्होंने मजबूती से वापसी की।

विज्ञापन

3 of 6
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

करण जौहर
फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी मानसिक बीमारी का दंश झेला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसका जिक्र उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था, जिसमें बताया कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर वह परेशान हो गए थे और डिप्रेशन में चले गए थे।

4 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने बताया है कि 2015 में उनके मन में कई बार आत्महत्या करने का ख्याल आया। हालांकि, आपको बताते चलें कि एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बात की है और उन्होंने कहा कि इस समस्या पर लोग आगे आकर बात करें और लोगों की मदद करें।

विज्ञापन

5 of 6
शाहरुख खान के साथ फिल्म करना चाहती हैं आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

आलिया भट्ट
साल 2019 में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने मेंटल हेल्थ के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह भी इस बीमारी से छह महीनें तक पीड़ित थीं। उन्होंने बताया कि कभी भी अचानक वह रोने लगती थी और उदास रहती थी। फिर अभिनेत्री ने अपने आपको संभाला और इससे बाहर निकली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन
हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की शूटिंग में व्यस्त अभिनेता वरुण धवन भी डिप्रेशन से झूज चुके हैं। फिल्म 'बदलापुर' में एक्टर ने एक साइको की भूमिका निभाई थी। वरुण धवन ने बताया था कि इसी फिल्म के बाद उन्हें  अजीब सा महसूस हुआ। उन्हें लगा कि वह ज्यादा चिंता कर रहे हैं इस कारण ऐसा हो रहा है, बल्कि वह मानसिक बीमारी से पीड़ित थे। इसके बाद उन्होंने मदद मांगी और धीर-धीरे इससे बाहर निकल सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें