फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actors As Freedom Fighters: आमिर खान से लेकर अजय देवगन तक, इन सितारों ने निभाया स्वतंत्रता सेनानियों का किरदार

Fri, 15 Aug 2025 09:10 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Actors as Freedom Fighters: कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के किरदार को निभाया है। आइए इन अभिनेताओं के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
अजय देवगन, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आज 15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। हालांकि देश को यह आजादी बहुत कुर्बानियों से मिली है। कई स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के लिए बहुत संघर्ष किया है। बॉलीवुड ने इन स्वतंत्रता सेनानियों पर फिल्में बनाई हैं। आइए इन फिल्मों और उनके किरदार को निभाने वाले अभिनेताओं के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान- मंगल पांडे
मंगल पांडे भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने 1857 में भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी। इनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म 'मंगल पांडे: द राइजिंग' बनी। साल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर खान ने मंगल पांडे का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अभिनय करने के लिए आमिर खान ने अपने बाल और मूछें बढ़ा ली थीं। फिल्म में बेहतरीन किरदार निभाने के लिए आमिर खान को फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामांकन मिला था।
विज्ञापन

3 of 11
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
परेश रावल- सरदार वल्लभ भाई पटेल
सरदार वल्लभ भाई पटेल एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। साल 1993 में उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म 'सरदार' रिलीज हुई थी। इसमें परेश रावल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका निभाई थी। फिल्म में बेहतरीन किरदार निभाने के लिए उनकी खूब तारीफ हुई थी।

4 of 11
गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
बेन किंग्सले- महात्मा गांधी
महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के एक अहम नेता थे। भारत को आजादी दिलाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साल 1982 में उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म 'गांधी' रिलीज हुई। फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार बेन किंग्सले ने निभाया था। फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार निभाने के लिए उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।

यह खबर भी पढ़ें: Shammi Kapoor: अभिनय के अलावा नई चीजों से था शम्मी कपूर को लगाव, भारत में आने से पहले इस्तेमाल की थी ये तकनीक
विज्ञापन

5 of 11
ममूटी - फोटो : सोशल मीडिया
ममूटी- भीमराव आम्बेडकर
डॉ. भीमराव आम्बेडकर स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया था। साल 2000 में उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म 'डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर' बनी। फिल्म में ममूटी ने भीमराव आम्बेडकर का किरदार निभाया था। फिल्म में बेहतरीन रोल निभाने के लिए ममूटी को साल 1999 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन

6 of 11
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल- उधम सिंह
उधम सिंह भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्हें जलियांवाला बाग हत्याकांड के जिम्मेदार माइकल ओ'डायर की हत्या के लिए जाना जाता है। उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म 'सरदार उधम (2021)' बनी है। फिल्म में विक्की कौशल ने उधम सिंह का किरदार निभाया है। इस फिल्म की और विक्की कौशल की काफी तारीफ हुई।
विज्ञापन

7 of 11
सचिन खेडेकर - फोटो : सोशल मीडिया
सचिन खेडेकर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस
नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। साल 2004 में उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो' बनी। फिल्म में सुभाष चंद्र बोस के किरदार को सचिन खेडेकर ने निभाया। इस फिल्म को राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला।

8 of 11
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन- भगत सिंह
भगत सिंह भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी थे। इन्होंने भारत की आजादी के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया था। इनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म 'भगत सिंह (2002)' बनी थी। अजय देवगन ने फिल्म में भगत सिंह का रोल किया था। फिल्म में अजय देवगन के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी।

9 of 11
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल- भगत सिंह
साल 2002 में भगत सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म '23 मार्च 1931: शहीद' रिलीज हुई। फिल्म में बॉबी देओल ने भगत सिंह का किरदार निभाया। इसमें बॉबी देओल के किरदार की काफी तारीफ हुई थी। फिल्म में सनी देओल ने चंद्रशेखर आजाद का किरदार निभाया था।

10 of 11
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद- भगत सिंह
साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'शहीद-ए-आजम' भी स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जिंदगी पर आधारित थी। इस फिल्म में सोनू सूद ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म की काफी तारीफ हुई थी। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया था।
विज्ञापन

11 of 11
शहीद का पोस्टर - फोटो : आईएमडीबी
मनोज कुमार- भगत सिंह
स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'शहीद' साल 1965 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मनोज कुमार ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद मनोज कुमार ने कई देशभक्ति वाली फिल्मों में काम किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें