Sonali Bendre: टेलिविजन के शो 'पति पत्नी और पंगा' में इन दिनों बॉलीवुड की एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे मुनव्वर फारूकी के साथ शो होस्ट करते हुए नजर आ रही हैं। इससे पहले भी कई सेलेब्स कुछ इसी तरह एक्टिंग से हटकर अलग-अलग शोज को होस्ट कर चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं आखिर टीवी पर कौन रहा हिट और कौन रहा फ्लॉप?
बॉलीवुड की खूबसूरत और दमदार अदाकारा सोनाली बेंद्रे इन दिनों कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के साथ होस्टिंग करती नजर आ रही हैं। फिल्मों में अपनी मासूम मुस्कान और सधी हुई एक्टिंग से दिल जीतने वाली सोनाली का ये नया रूप दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब बड़े पर्दे के सितारे छोटे पर्दे पर नजर आए हों। इससे पहले भी कई सितारे एक्टिंग की दुनिया से हटकर होस्टिंग में हाथ आजमा चुके हैं। आइए जानते हैं किस सितारे ने टीवी पर मचाया धमाल और कौन रहा फुस्स।
रणवीर सिंह
बॉलीवुड के एनर्जी किंग रणवीर सिंह ने साल 2022 में टीवी डेब्यू किया ‘द बिग पिक्चर’ के जरिए। कलर्स टीवी पर आए इस क्विज शो में उनका चार्म तो खूब दिखा लेकिन शो टीआरपी के मामले में खास नहीं चला। रणवीर की मेहनत और ब्रांड वैल्यू के बावजूद यह शो मात्र एक सीजन बाद बंद हो गया।
विज्ञापन
2 of 7
'बिग बॉस 19' को होस्ट करेंगे सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
सलमान खान
टीवी होस्टिंग की दुनिया में अगर किसी स्टार का सबसे लंबा और सफल करियर रहा है, तो वह सलमान खान हैं। उन्होंने ‘बिग बॉस’ के चौथे सीजन से इसकी होस्टिंग शुरू की थी और अब तक 13 सीजन पूरे कर चुके हैं। सलमान का बतौर होस्ट चौदहवां सीजन भी आने वाला है। उनका दबंग स्टाइल और कंटेस्टेंट्स से सीधी बात दर्शकों को खूब पसंद आती है।
विज्ञापन
3 of 7
केबीसी
- फोटो : अमर उजाला
अमिताभ बच्चन
टीवी की दुनिया में महानायक अमिताभ बच्चन की पहचान ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से जुड़ी है। साल 2000 में शुरू हुए इस शो ने छोटे पर्दे पर क्रांति ला दी थी। बिग बी की आवाज, अंदाज और ज्ञान ने शो को आज तक दर्शकों के दिल में कायम रखा है। वो 16 सीजन तक इस शो का हिस्सा रह चुके हैं और अब जल्द ही वो शो के नए सीजन के साथ वापसी भी करने वाले हैं।
4 of 7
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : IMDb
प्रियंका चोपड़ा
साल 2010 में प्रियंका ने ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 3 को होस्ट किया था। यह शो उन्होंने अक्षय कुमार की जगह किया था और अपने दमदार अंदाज से उन्होंने हर किसी को चौंका दिया। हालांकि यह उनका टीवी डेब्यू और आखिरी शो भी रहा, क्योंकि इसके बाद वो कभी टीवी पर वापस नजर नहीं आईं। प्रियंका के सीजन को ज्यादा पॉपुलेरिटी भी नहीं मिली थी।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने ‘झलक दिखला जा’ और ‘सुपर डांसर’ जैसे रियलिटी शोज को जज किया है। साल 2016 से ‘सुपर डांसर’ के साथ जुड़ने के बाद शिल्पा छोटे बच्चों की डांसिंग प्रतिभा को सपोर्ट करती आई हैं। हालांकि जज करने से पहले शिल्पा होस्ट की भूमिका में भी नजर आ चुकी हैं। शिल्पा 'बिग बॉस सीजन 2' को होस्ट कर चुकी हैं। हालांकि वो भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं।
विज्ञापन
6 of 7
अक्षय कुमार
- फोटो : IMDb
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ से साल 2008 में टीवी होस्टिंग शुरू की थी। वो इस एडवेंचर शो के पहले दो और फिर 2011 का सीजन लेकर आए। उनकी फिटनेस और रफ-टफ स्टाइल के चलते ये शो सुपरहिट रहा और उन्होंने एक मजबूत पहचान बनाई।
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर ने साल 2016 में ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 7 को होस्ट किया। हालांकि उन्हें दर्शकों से वैसी सराहना नहीं मिली जैसी अक्षय या रोहित शेट्टी को मिलती रही है। शो की टीआरपी में गिरावट दर्ज हुई, और अर्जुन का ये होस्टिंग डेब्यू ज्यादा असरदार नहीं रहा।