फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bobby Deol: इन फिल्मों से धमाल मचाने को तैयार बॉबी देओल, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में होगा अभिनेता का जलवा

Fri, 04 Oct 2024 07:23 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉबी देओल - फोटो : PTI
बॉबी देओल ने एनिमल से दमदार वापसी की थी, जिसमें उनके अभिनय को लोगों न खूब सराहा। वहीं दमदार सफलता हासिल करने के बाद बॉबी के पास कतार में कई धमाकेदार फिल्में हैं, जिसके जरिए वे दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता के पास बॉलीवुड से लेकर साउथ की भी बिग बजट की फिल्में, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बॉबी देओल एक ओर कंगुवा के जरिए अपना साउथ डेब्यू करने के लिए तैयार हैं तो वहीं अब अभिनेता के हाथ एक और साउथ फिल्म लगी है। ऐसे में चलिए आज आपको बॉबी की आने वाली फिल्मों के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
दलपति 69
इस लिस्ट में सबसे पहली फिल्म है दलपति 69। हाल ही में साउथ सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म दलपति 69 में बॉबी देओल शामिल हुए हैं। निर्माताओं ने फिल्म से बॉबी देओल का पोस्टर जारी करते हुए उनके कलाकारों में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉबी देओल इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन एच विनोत कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhaniambobbydeol
कंगुवा
इस लिस्ट में अगली फिल्म कंगुवा है। यह बॉबी देओल की डेब्यू साउथ फिल्म है। इस फिल्म में बॉबी खलनायक के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म से बॉबी का पहला पोस्टर भी जारी हुआ था, जिसमें वे बेहद खतरनाक अंदाज में नजर आए थे। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार सूर्या के साथ बॉबी स्क्रीन साझा करेंगे। यह फिल्म 14 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। शिवा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में बॉबी और सूर्या के साथ दिशा पाटनी भी हैं। 

4 of 5
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iambobbydeol
अल्फा
बॉबी देओल के पास बॉलीवुड की फिल्म अल्फा भी है। वाईआरएफ की अल्फा में भी बॉबी देओल खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। मार्च में बॉबी देओल के फिल्म में शामिल होने की घोषणा की गई थी। आलिया और बॉबी फिल्म के लिए एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
वेलकम 3
रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉबी देओल के पास अक्षय कुमार की वेलकम 3 भी है। हालांकि, फिल्म में अभिनेता के शामिल होने का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। कथित तौर पर बॉबी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे। फिल्म में बॉबी और अक्षय के साथ दिशा पाटनी, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल जैसी कई सितारे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें