फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Special: फैन्स के लिए बहुत कुछ करती हैं धकधक गर्ल

विज्ञापन
1 of 16
Birthday Special: Madhuri Dixit is fan of fans - फोटो : facebook
बॉलीवुड समेत दुनिया भर के करोड़ों फैन्स धकधक गर्ल के 49वें जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं। हमने तस्वीरों के माध्यम से माधुरी के चाहने वालों के लिए उनके जीवन से जुड़े खास पहलुओं को सहेजा है। एक नजर...
विज्ञापन

B'day Special: धकधक गर्ल

2 of 16
- फोटो : madhuridixit-nene.com
कपड़े भी बना रही हैं माधुरी
फिल्मी सेट से लेकर निजी जीवन के अब तक के तमाम मर्मस्पर्शी पलों के अहसास को हमेशा जवां रखने के लिए माधुरी ने फैशन वर्ल्ड में इंट्री की है। उनके नए ब्रांड का नाम मैड्ज क्लॉथिंग है। मैड्ज क्लॉथिंग की हर ड्रेस माधुरी की सोच को दर्शाती है। माधुरी ने हाल ही में इस वेंचर की शुरूआत अपने चाहने वालों के कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए की।
विज्ञापन

B'day Special: धकधक गर्ल

3 of 16
- फोटो : facebook
टॉप 10 पसंदीदा गानों में एक भी हिंदी गाना नहीं 
माधुरी ने हिंदी फिल्मों के हिंदी गानों पर थिरकती रहीं, लेकिन निजी जिंदगी में माधुरी का हिंदी गानों से कोई खास वास्ता नहीं लगता है। माधुरी की वेबसाइट के मुताबिक 10 पसंदीदा गानों में अंग्रेजी गाने शुमार है। माधुरी के आईपॉड की टॉप 10 फेहरिस्त में सेंटाना का गाया स्मूद, सेलिन डियोन का गाया टाइटैनिक का ट्रैक सॉन्ग, बियोंसे का सिंगल लेडीज, निक लेबाक का रॉकस्टार, माइकल जैक्सन का बिली जीन, मरून फाइव का वेक अप कॉल, शकीरा का हिप्स डॉन्ट लाइ, एबीबीए का आय हैव अ ड्रीम, कारपेंटर्स का टॉप ऑफ द वर्ल्ड, मडोना और जस्टिन टिंबरलेक का गाया फोर मिनट्स गानें शामिल हैं।

B'day Special: धकधक गर्ल

4 of 16
- फोटो : facebook
इस डाइट प्लान के साथ 49 की उम्र में खुद को जवां रखती हैं माधुरी
माधुरी को सुबह के नाश्ते में ओट मील या तीन अंडे, व्हाइट टोस्ट और चाय पसंद है। दिन में दो बार चाय पीती हैं। सुबह के नाश्ते और दोपहर के भोजन के बीच में माधुरी केवल दही, कुछ फल और सूखे मेवे खाती हैं। लंच यानी दोपहर के भोजन में चिकन, हरी सब्जियां, रोटी (बाजरे की रोटी पसंद है), चावल और वसायुक्त कोई चीज लेती हैं। शाम को जर्दी निकाला हुए एक अंडा, एक कप चाय और कुछ प्रोटीन लेती हैं। डिनर जल्दी लेती हैं। शाम के साढ़े बजे माधुरी एक कटोरी सलाद, भुनी हुई मछली या चिकन और कुछ सब्जियां खाना पसंद करती हैं।
विज्ञापन

B'day Special: धकधक गर्ल

5 of 16
- फोटो : madhuridixit-nene.com
माधुरी की वेबसाइट में फैन्स के लिए खास कोना
जितना फैन्स माधुरी को चाहते हैं उतना ही माधुरी फैन्स पर जान छिड़कती हैं। माधुरी ने अपनी वेबसाइट में फैन्स से जुड़ने के लिए विकल्प रखा है। माधुरी से सीधे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
 
विज्ञापन

B'day Special: धकधक गर्ल

6 of 16
- फोटो : madhuridixit-nene.com
डांस विद माधुरी से दुनिया के लाखों लोग सीख रहे हैं डांस
इसमें कोई संदेह नहीं कि माधुरी एक बेहतरीन नृत्यांगना हैं। माधुरी दुनिया की किसी भी स्टेज को अपने डांस के हुनर से फोड़ने का माद्दा रखती है। कोरियोग्राफर शामक डावर से लेकर बिरजू महाराज तक माधुरी के डांस के कायल है। शायद इसीलिए माधुरी ने अपना अनुभव फैन्स से शेयर करने और उन्हें भी डांस सिखाने के लिए एक बहुत ही सुलभ प्लेटफॉर्म तैयार किया। माधुरी ने डांस लवर्स के लिए एक और वेबसाइट dancewithmadhuri.com बनाई है। 
विज्ञापन

B'day Special: धकधक गर्ल

7 of 16
- फोटो : facebook
पति नेने ने सपनों में फूंकी जान
सबसे खास बात ये है कि माधुरी के इस सपने में उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने ने जान फूंकी है। नेने ने तक्नीकि तौर माधुरी की डांस साइट को समृद्ध किया है। आज माधुरी की इस वेबसाइट के माध्यम से डांस सीखने वालों की फेहरिस्त लाखों में है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार माधुरी की डांस क्लासेज को 200 देशों के करीब दो लाख लोग फॉलो करते हैं। फिलहाल 93 डांस क्लासेज और 18 हजार डांस लेसन सीखे जा सकते हैं। तमाम डांस फॉर्म्स में डांस योगा भी शामिल है। आप सीधे माधुरी से डांस लेसन लेने के लिए यहां http://www.dancewithmadhuri.com/#!/ क्लिक कर सकते हैं।

B'day Special: धकधक गर्ल

8 of 16
- फोटो : madhuridixit-nene.com
माधुरी के ब्यूटी टिप्स
मासूमियम भरी सुंदरता, कामुक मुस्कान, कातिलाना अंदाज की मालकिन माधुरी अपना ब्यूटी सीक्रेट कई दफा बता चुकी हैं। माधुरी कहती हैं कि वो खूब पानी पीती हैं और दिन में एक निश्चित अंतराल के बाद चेहरे को धोती हैं। इसके अलावा सुंदर दिखने के लिए माधुरी डांस पर ही भरोसा करती हैं और सलाह भी देती हैं। माधुरी की मानें तो डांस ने ही उन्हें इतना खूबसूरत बनाया है।

B'day Special: धकधक गर्ल

9 of 16
- फोटो : facebook
सोशल रिश्ता
सोशल साइट्स पर माधुरी का डंका है। फेसबुक पर दो करोड़ से ज्यादा लोग माधुरी के पेज को लाइक कर चुके हैं। ट्विटर पर माधुरी के फॉलोअर्स का आकड़ा तीस लाख से ऊपर है वहीं इंस्टाग्राम पर साढ़े दस लाख लोग माधुरी को फॉलो करते हैं।

B'day Special: धकधक गर्ल

10 of 16
- फोटो : indianexpress
फिल्में
माधुरी ने साल 1984 में आई फिल्म अबोध से बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री डेब्यु किया। लेकिन असली पहचान 1988 में आई फिल्म तेजाब से मिली। राम लखन, परिंदा, दिल, साजन, बेटा, खलनायक, तेजाब, पुकार हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है और देवदास जैसी ढेरों सुपरहिट फिल्मों में अभिनय से वाहवाही लूटी। हाल ही में आईं फिल्में डेढ़ इश्किया और गुलाब गैंग में माधुरी ने लंबे समय बाद बॉलीवुड में फिर से अभिनय का दमखम दिखाया। गुलाब गैंग में तो माधुरी ने गाना तक गाया। फिल्मों से माधुरी को दो जबरदस्त नाम मिले मोहिनी और धकधक गर्ल। छोटे पर्दे पर भी डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा माधुरी बतौर जज नजर आती हैं।

B'day Special: धकधक गर्ल

11 of 16
- फोटो : facebook
पुरस्कार
कई फिल्मफेयर अवॉर्ड के नामांकन हुआ और तीन झोली में डाले। इनमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड भी शामिल है। फिल्म देवदास के लिए सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री का खिताब मिला। साल 2008 में भारत सरकार ने पद्यमश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

B'day Special: धकधक गर्ल

12 of 16
- फोटो : facebook
परिवार
साल 1999 में माधुरी ने अमेरिका में प्रैक्टिस कर रहे हार्ट सर्जन श्रीराम माधव नेने से शादी की। दो बच्चे हैं आरिन और रिहान।
 

B'day Special: धकधक गर्ल

13 of 16
- फोटो : facebook
माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं माधुरी
मुंबई 15 मई 1967 को जन्म हुआ। माधुरी पिता शंकर और माता स्नेहलता दीक्षित की बेटी हैं। माधुरी की स्कूलिंग डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल और बाद की पढ़ाई मुंबई यूनिवर्सिटी में हुई। कम ही लोग जानते हैं कि माधुरी एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं। तीन साल की थीं जब कथक (डांस फॉर्म) सीखने लगीं और बाद में पेशेवर कथक डांसर हो गईं।

B'day Special: धकधक गर्ल

14 of 16
- फोटो : madhuridixit-nene.com
कंट्रोवर्सी
साल 1990 में साजन फिल्म की शूटिंग के दौरान माधुरी का संजय दत्त के साथ अफेयर चला। लेकिन संजू बाबा ने रिचा शर्मा से शादी कर ली। माधुरी के पिता के विरोध के बावजूद संजय दत्त से उनके रिश्ते जारी रहे। साल 1993 में जब टाडा के अंतर्गत संजय गिरफ्तार हुए तब माधुरी ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया।

B'day Special: धकधक गर्ल

15 of 16
- फोटो : madhuridixit-nene.com
एमएफ हुसैन के सपनों की रानी
चित्रकार एमएफ हुसैन माधुरी के दुर्लभ फैन्स में से एक रहे। हुसैन ने माधुरी की फिल्म हम आपके हैं कौन 67 बार देखी। साल 2007 में जब लंबे समय बाद माधुरी ने फिल्म आजा नचले के साथ कमबैक किया तो हुसैन ने पूरे सिनेमा हॉल को अकेले ही बुक कर लिया। हुसैन ने माधुरी को कैनवास पर रंगों से उकेरा। यही नहीं साल 2000 में माधुरी अभिनीत और उन्हीं को समर्पित फिल्म गज गामनी भी बनाई।
विज्ञापन

B'day Special: धकधक गर्ल

16 of 16
- फोटो : facebook
शख्सियत और सोशल कॉज
माधुरी की शख्सियत ऐसी है कि उनकी जगह कोई भी अभिनेत्री खड़ी नहीं दिखाई देती। आज ऐसी लड़कियों की फेहरिस्त लाखों-करोड़ों में है जो माधुरी दीक्षित बनना चाहती हैं। शायद इसीलिए साल 2015 में भारत सरकार ने उन्हें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड अंबेसडर बनाया। सफलता के शीर्ष पर विराजमान माधुरी को उनकी 49वीं सालगिरह पर ढेरों बधाईयां।

स्टोरी सोर्स-madhuridixit-nene.com और विकिपीडिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें