बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का शानदार आगाज हो चुका है। सलमान खान के इस विवादित शो में प्रतिभागी के तौर पर कॉमेडिन साइरस ब्रोचा की धमाकेदार एंट्री हुई है। सालों तक बिग बॉस के लिए संपर्क किए जाने के बाद, कॉमेडियन बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा बन गए हैं और उन्होंने इसे जीवन में एक नई चुनौती लेने वाला करार दिया है।