फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manisha Rani: 'घर से भागकर बैकग्राउंड डांसर के रूप में किया काम', बिग बॉस फेम मनीषा रानी का छलका दर्द

Wed, 21 Jun 2023 10:21 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनीषा रानी - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी का सबसे लोकप्रिय शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 2 की शुरुआत हो चुकी है। शो के प्रोमो  के बाद से ही यह लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। टीआरपी को देखते हुए इस बार ‘बिग बॉस’ ओटीटी को भी सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं, जिस वजह से लोग  शो को और भी ज्यादा प्यार दे रहे हैं। इस शो में टीवी जगत के बड़े सितारों के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने भी शिरकत की है। इन्हीं  प्रतियोगियों में से एक मनीषा रानी भी हैं, जिन्होंने हाल ही में, अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है।

विज्ञापन

2 of 5
Manisha Rani - फोटो : social media

मनीषा शो में अपनी एंट्री के साथ ही धमाल मचा चुकी हैं। दर्शक भी मनीषा पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। मनीषा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस संग अपनी तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने बिहार के छोटे गांव से निकलकर ‘बिग बॉस’ ओटीटी तक पहुंचने के अपने अनुभव का खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं कि मनीषा ने क्या कहा है।

Akanksha Puri: आकांक्षा ने किया मीका सिंह संग रिश्ते का खुलासा, 'बिग बॉस ओटीटी 2' के लिए मिला गायक का समर्थन
 

विज्ञापन

3 of 5
Manisha Rani - फोटो : instagram

मनीषा ने अपने संघर्षों के बारे में बताते हुए कहा कि नाम कमाने के लिए वह घर से भाग गई और फिर गुजारा करने के लिए कोलकाता में वेट्रेस और बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया था। मनीषा ने कहा, 'मैं घर से भागी तो कोलकाता चली गई। मैं डांस सीखना चाहती थी और मेरे पिता मुझे अनुमति नहीं दे रहे थे, इसलिए मैंने अपने पिता को एक पत्र लिखा और मैं एक दोस्त के साथ भाग गई।'

Adipurush: मनोज मुंतशिर के लिखे संवाद पर रामानंद सागर के बेटे भी हैरान, बोले- मैं इसे देखना भी नहीं चाहता

4 of 5
Manisha Rani - फोटो : instagram

मनीषा ने आगे कहा, ‘घर से भागने के बाद मैं बिना टिकट लिए ही ट्रेन में चढ़ गई थी। उस समय मुझे न जाने क्या हुआ था। मैं इतनी बेखौफ थी कि गिरफ्तार होने से भी नहीं डरती थी।आगे चलकर ऐसा ही हुआ मैं पकड़ी गई और मुझे दो घंटे हवालात में भी बैठना पड़ा था। उस समय मेरी स्थिति ऐसी थी कि मैं पांच रुपये का प्लेटफॉर्म टिकट भी नहीं खरीद पाई थी।’ मनीषा ने आगे यह भी खुलासा किया कि आगे चलकर उन्होंने अपने पिता से माफी मांगी थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Manisha Rani - फोटो : instagram

आगे मनीषा ने अपने संघर्ष के दिनों को याद कर कहा, ‘मैं घर वापस नहीं जाना चाहती थी। मैं कोलकाता में रहना चाहता थी और किसी भी कीमत पर अपना नाम बनाना चाहती थी। यह वह समय था, जब मैंने शादियों में बैकग्राउंड डांसर और वेट्रेस के रूप में काम किया। मैं सफेद कमीज और काली पैंट पहनकर आठ घंटे खड़ी रहती थी। हम अपने सामने फैंसी खाना देखते थे, लेकिन खाने की इजाजत नहीं थी।मैं कोलकाता को कभी नहीं भूलूंगी क्योंकि मेरी यात्रा वहीं से शुरू हुई थी।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें