बिग बॉस का 18वां सीजन शुरू हो चुका है। इस सीजन की भी शुरुआत काफी रुचिकर लग रहा है। बिग बॉस के घर में कई रिश्ते बनते और बिगड़ते देखे गए हैं। कई जोड़ियों ने तो घर में ही शादी रचा ली और कुछ ने घर से बाहर आने के बाद साथ-साथ जिंदगी भर चलने की कसमें खाई। हालांकि, कुछ जोड़ियां ऐसी भी थीं, जो घर के अंदर बनीं, लेकिन बाहर आते ही टूट गईं। आइए आज ऐसी ही जोड़ियों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
गौहर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @gauaharkhan
गौहर खान और कुशाल टंडन
बिग बॉस सीजन 7 के दौरान कुशाल टंडन और गौहर खान की जोड़ी की खूब चर्चा रही। शो के अंदर दोनों को एक साथ काफी पसंद किया गया। यहां तक की शो से बाहर आने के बाद भी दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। हालांकि, बाद में दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। मालदीव में फैमिली हॉलिडे का आनंद लेती दिखीं सोनम कपूर
करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल
करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल बिग बॉस सीजन 8 में नजर आएं। दोनों के रोमांस को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। हालांकि, शो से बाहर आने के बाद दोनों अलग हो गए।
4 of 7
गौतम गुलाटी
- फोटो : इंस्टाग्राम
गौतम गुलाटी और डिआंड्रा
बिग बॉस सीजन 8 के दौरान इन दोनों का रोमांस भी लोगों ने खूब पसंद किया। दोनों का ये रिश्ता ज्यादा दिन टिक नहीं सका। शो से बाहर आने के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
विज्ञापन
5 of 7
वीणा मलिक
- फोटो : इंस्टाग्राम @theveenamalik
वीणा मलिक और अश्मित पटेल
बिग बॉस सीजन 4 में वीणा मलिक और अश्मित पटेल की केमिस्ट्री भी देखने को मिली। शो में दोनों की खूब जमी, लेकिन बाहर आने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।
तनिषा मुखर्जी और अरमान कोहली
तनिषा मुखर्जी और अरमान कोहली का रिलेशनशि भी बिग बॉस के घर के सबसे चर्चित रिलेशनशिप्स में से एक है। बिग बॉस के घर में दोनों एक दूसरे के करीब आएं। शो के बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आईं।