बिग बॉस 19 के घर की पहली झलक
- फोटो : अमर उजाला
घर का डिजाइन और सादगी
पिछले सीजन में घर में अलग फ्लोर या मैगजीन जैसी चीजें थीं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इसका मुख्य कारण था चीजों में बदलाव लाना और शो को थोड़ा नया और रोमांचक बनाना। इस बार घर में ज्यादा स्पेस मिलेगा, जिससे कंटेस्टेंट्स के लिए चीजें और खुली होंगी।
असेंबली रूम: घर का नया और यूनिक हाइलाइट
असेंबली रूम इस बार काफी अलग और यूनिक नजर आ रहा है। बाकी पिछले सीजन से थोड़ा अलग है। इसमें सलमान खान और पॉलिटिशियन जैसे पावर कंटेस्टेंट्स जुड़ रहे हैं। यह रूम कैसे इस्तेमाल होगा, यह शो में ही देखने को मिलेगा। इसे हमने थोड़ा सीक्रेट रखा है और लॉन्च के दो दिन बाद ही दिखाया जाएगा।
असेंबली रूम इस बार कुछ नया और अनोखा है। ऐसा पहले कभी किसी शो में नहीं किया गया था, इसलिए इसे डिजाइन करना थोड़ा मुश्किल था। हमें पहले सोचने की जरूरत थी कि हम क्या चाहते हैं और फिर उसे असलियत में बदलना था। उमंग की मदद से सब कुछ जल्दी डिजाइन हुआ और अंत में घर ऐसा तैयार हुआ, जिस पर टीम बहुत खुश है। मुझे यकीन है कि ऑडियंस भी घर देखकर खुश होगी।