फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ के भाई-बहन में भिड़ंत, विवियन और श्रुतिका आएं आमने-सामने, जानें कहां लगी ठेस?

Sat, 02 Nov 2024 06:14 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ के आने वाले एपिसोड में विवियन डीसेना और श्रुतिका अर्जुन किसी बात को लेकर आमने-सामने नजर आएंगे। निर्माताओं ने दोनों के बीच हुई कहासुनी का प्रोमो जारी किया है। 

 
विज्ञापन
1 of 5
विवियन डीसेना और श्रुतिका अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
‘बिग बॉस 18’ के घर में आए दिन नए-पुराने समीकरण बन और बिगड़ रहे हैं। नई लड़ाइयां जन्म ले रही हैं और इन सब के साथ दर्शकों को मनोरंजन का डोज भी भरपूर मात्रा में मिल रहा है। ‘बिग बॉस 18’ के घर में शानदार बॉन्ड के साथ शुरुआत करने वाले श्रुतिका अर्जुन और विवियन डीसेना अब एक दूसरे से भिड़ गए हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
विवियन डीसेना और श्रुतिका अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
नॉमिनेशन को लेकर हुआ था मतभेद
कुछ हफ्ते पहले नॉमिनेशन टास्क को लेकर विवियन और श्रुतिका में मतभेद देखा गया। विवियन को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने पिछले हफ्ते एक्ट्रेस को नॉमिनेट करते हुए कहा कि उन्होंने जो कुछ भी किया, उसे उन्होंने पर्सनली लिया है।
Bhool Bhulaiya 3: मुंबई में 'भूल भुलैया 3' को देखने के लिए बढ़ रही मांग, दिखेगा रात एक और तीन बजे का भी है शो

 
विज्ञापन

3 of 5
विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम
आगामी एपिसोड में देखने को मिलेगी भिड़ंत
शो के आने वाले एपिसोड में श्रुतिका और विवियन के बीच फिर से बहस देखने को मिलेगी, जब विवियन एक्ट्रेस से किसी गलतफहमी को लेकर भिड़ेंगे। जहां श्रुतिका ने शिकायत की कि विवियन चुनिंदा लोगों से ही अच्छे से बात करते हैं, वहीं विवियन ने कहा कि ये लोग उनसे जवाब देने के लिए नहीं बल्कि उनकी बात सुनने के लिए बात करते हैं। 
 

4 of 5
विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम
विवियन की समझ को बताया कमजोर
कप को लेकर हाल ही में हुई उनकी बहस पर एक्ट्रेस से भिड़ते हुए विवियन ने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी किया, वह गुस्से के कारण किया। श्रुतिका ने इस बात पर सहमति जताई कि उनके अंदर गुस्सा था, लेकिन यह कप को लेकर कभी नहीं था। जब विवियन ने सुनने से इनकार कर दिया, तो अभिनेत्री ने कहा, "मुझे लगता है कि आपकी समझ कमजोर है।" अभिनेत्री के इस कथन से विवियन नाराज हो गए और फिर उन्होंने बातचीत से दूर जाने का फैसला किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम
भाई-बहन का रिश्ता करते हैं साझा
जानकारी के लिए बता दें कि विवियन और श्रुतिका पहले 'भाई-बहन' के रिश्ते में थे, हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, उनके रिश्ते में भी खटास आ गई। श्रुतिका अब करणवीर के साथ अच्छे संबंधों में आ रही हैं, वहीं उन्होंने शिल्पा शिरोडकर को यह कहते हुए नॉमिनेट किया कि वह सेफ खेलती हैं।
Akshara Singh: 'महिला को दउरा उठाकर घाट जाने की रस्म क्यों नहीं?', छठ को लेकर सवाल कर चर्चा में आईं अक्षरा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें