फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav: एल्विश यादव ने मीडिया-पैपराजी पर साधा निशाना, रजत दलाल संग किए गए पॉडकास्ट का वीडियो वायरल

Thu, 06 Feb 2025 06:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एल्विश यादव अकसर ही कंट्रोवर्सी से घिरे रहते हैं। हाल ही में इस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने अपने पॉडकास्ट पर मीडिया को, पैपराजी को कुछ ऐसा कह दिया कि जो विवाद का कारण बन सकता है। पहले भी पैपराजी और एल्विश के बीच तू-तू, मैं-मैं हो चुकी है। 

विज्ञापन
1 of 5
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 18 के प्रतियोगी रजत दलाल हाल ही में एल्विश यादव के पॉडकास्ट पर नजर आए। इस मौके पर रजत ने तो ऐसी बातें कहीं जो सोशल मीडिया पर नई हंगामा खड़ा कर रही हैं। साथ ही इस पॉडकास्ट के हालिया वायरल एक वीडियो में होस्ट एल्विश याद भी अपने बड़बोलेपन पर परिचय दे रहे हैं। वह पैपराजी और मीडिया को उल्टा-सीधा कहते हुए वीडियो में सुने जा सकते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

एल्विश ने क्या कहा
सोशल मीडिया पर एल्विश यादव के पॉडकास्ट का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह कहते हैं कि पैपराजी या मीडिया, इन लोगों के मुंह पर तो डायपर लगाना चाहिए। उनके इस वीडियो पर कुछ यूजर्स ने भी कमेंट किए हैं, जो एल्विश की बात को सपोर्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
एल्विश यादव, रजत दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम

बिग बॉस 18 में भी झड़प हुई 
पिछले दिनों बिग बॉस 18 में जब एल्विश यादव अपने दोस्त रजत दलाल को सपोर्ट करने पहुंचे तो वहां पर कुछ पैपराजी और मीडिया के लोग भी आए थे। इस दौरान भी एल्विश यादव और पैपराजी के बीच कहासुनी हुई है। दरअसल, एल्विश ने आराेप लगाया था कि पैपराजी पैसे लेकर बिग बॉस 18 के दूसरे प्रतियोगी को प्रमोट कर रहे हैं। इस बात पर मीडिया के लोगों ने आपत्ति जताई। 

4 of 5
एल्विश यादव - फोटो : amar ujala

एल्विश यादव से जुड़ी हैं कई कंट्रोवर्सी 
यूट्यूबर और ओटीटी ‘बिग बॉस 2’ के विनर एल्विश यादव अकसर कही कंट्रोवर्सी का शिकार होते हैं। साल 2023 में भी एक रेव पार्टी में एल्विश यादव पर सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा, उन पर मामला भी दर्ज हुआ। हाल ही में इसी मामले से जुड़े एक गवाह ने आरोप लगाया है और पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई है कि एल्विश यादव उन्हें धमका रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

इन शो में आ रहे हैं नजर 
इन दिनों एल्विश यादव दो टीवी रियालिटी शो में भी नजर आ रहे हैं। वह रोडीज और लाफ्टर शेफ का हिस्सा बने हुए हैं। इन शो पर भी एल्विश कुछ ना कुछ ऐसा बोलते हैं जो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें